{"_id":"6303e051d8158c451e56566c","slug":"demonstration-expressed-anger-over-the-death-of-the-student-ambala-ambala-news-knl1186339102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर छात्र की मौत पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर छात्र की मौत पर जताया रोष
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान विचार व्यक्त करते बसपा नेता। संवाद
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेेबाजी करते हुए राजस्थान में अनुसूचित छात्र की मौत को लेकर रोष जताया। प्रदेशाध्यक्ष गुरमुख सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में अध्यापक द्वारा मटके से पानी पीने पर बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जो कि बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी ओर से बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके साथ ही पार्टी सदस्यों ने चिराग योजना को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने की मांग की और जिन स्कूलों को बंद किया जा रहा है, उन्हें दोबारा खोलते हुए वहां पर बच्चों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करते हुए बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। इससे कि किसी भी बच्चे को दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर न होना पड़े। इसके अलावा उनकी ओर से जिन बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है या रोक दी गई है। उन्हें तुरंत प्रभाव से पेंशन शुरू करने की मांग की। इससे कि बच्चे और बुजुर्ग राहत की सांस ले सकें।