फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to run private buses on timetable

निजी बसें समय सारिणी पर चलवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to run private buses on timetable
अंबाला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने निजी समितियों की मनमानी के विरोध में सोमवार को आरटीए कार्यालय छावनी में दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। नेताओं ने बताया कि आरटीए द्वारा रोडवेज विभाग की बिना सहमति के कई मार्गों पर समय सारणी और रोटेड प्रणाली जारी की गई है। वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि साझा मोर्चा ने जनता हित में निजी बसों को निर्धारित मार्ग और समय सारणी के अनुसार चलाने की मांग करता रहा हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सवारियां टैंपो आदि में ज्यादा किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर हो रही हैं। छात्र-छात्राएं बसों की कमी के कारण बसों की छतों पर यात्रा करने पर विवश हैं। मोर्चे ने चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते आरटीए द्वारा परिवहन समितियों की बसों को निर्धारित मार्गों व समय सारिणी पर नहीं चलाया तो 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से एक बजे तक कैंट बस अड्डे पर बसें रोककर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

आम जनता को जो परेशानी होगी, उसकी सारी जिम्मेदारी महाप्रबंधक व आरटीए अंबाला की होगी। यह धरना विक्रम राणा, सर्वजीत सिंह, रविंद्र सिंह, बसंत सैनी, राजेंद्र सोलंकी,राजबीर बराड़ा, संजीव कुमार महाबीर पाई की अध्यक्षता में दिया गया। विशेष रूप से राज्य मोर्चे के सदस्य नेता जयबीर घणघस, रमन सैनी, सरदार अजायब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed