फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to run local trains on Ambala-Saharanpur route

अंबाला-सहारनपुर रूट पर लोकल ट्रेने चलाए जाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to run local trains on Ambala-Saharanpur route
बराड़ा। कोरोना काल के बाद से अंबाला-सहारनपुर रूट पर बंद पड़ी सभी लोकल ट्रेनों को चलाने की मांग उठने लगी है। साथ ही संचालित हो रही ट्रेन के तंदवाल स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री लक्की, सतीश, सेठी, टीपू आदि ने कहा कि एक ओर तो रेलवे की ओर से सभी ट्रेनें नहीं चलाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर जो लोकल ट्रेन चल रही है, उसका ठहराव तंदवाल स्टेशन पर नहीं है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को बराड़ा जाकर ट्रेन पकड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों ने ट्रैक पर चल रही गाड़ी संख्या 04501 व 04502 का तंदवाल स्टेशन पर ठहराव किए जाने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि बीते दिनों जब मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों ने ट्रेन रोकने को लेकर हंगामा किया तो रेलवे ने अगले ही दिन ट्रेन के ठहराव के लिए आदेश जारी कर दिए, लेकिन रेलवे ने तंदवाल, केसरी, दुखेड़ी आदि स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव को लेकर आदेश जारी नहीं किए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed