फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to open monday market

मंडे मार्केट से चलता था परिवार, अब खाने के पड़े लाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to open monday market
छावनी में लगने वाली मंडे मार्केट को दोबारा शुरू करवाने के लिए काफी संख्या में रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने नगर परिषद कार्यालय में नप सचिव राजेश कुमार से गुहार लगाई। नप सचिव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। मंडे मार्केट में रेहड़ और फड़ी लगाने वाले स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, राजेश, राजकुमार व अन्य लोगों का कहना था कि वह मंडे मार्केट में फड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जब से लॉक डाउन हुआ है, तब से मंडे मार्केट नहीं लगाई जा रही है। इस कारण रोजी-रोटी को लेकर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया। यदि हालात ऐसे ही रहे तो वह लोग सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed