फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand of the elderly to increase pension according to inflation

Ambala News: बुजुर्गों की मांग, महंगाई के अनुसार बढ़े पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Demand of the elderly to increase pension according to inflation
अंबाला सिटी। विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों की तरह ही बुजुर्ग भी सरकार से आस लगाए बैठे हैं। हर बार की तरह इस बार भी सरकार उनके लिए सुविधाओं में सुधार करेगी।
विज्ञापन

बुजुर्गों का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें पेंशन तो मिलती है लेकिन कई बुजुर्गों की मांग है कि महंगाई को देखते हुए पेंशन में बढ़ोतरी भी होनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर कुछ खास अच्छा नहीं है। बुजुर्गों की मांग है कि बुढ़ापे में उन्हें सिर्फ दवा और सामाजिक सम्मान ही चाहिए होता है। इसको लेकर सरकार को कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन

नहीं बने कैशलेस कार्ड
पेंशनर्स एसोसिएशन अंबाला के प्रधान बलराज आनंद ने बताया कि सरकार ने अभी तक बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए कैश लेस सुविधा के कार्ड बनवाए हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों को सफर करने के लिए भी कोई विशेष सुविधा नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन में हो बढ़ोतरी
डडियाना निवासी सोना देवी ने बताया कि वर्तमान में उन्हें पेंशन तो मिलती है लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए पेंशन बहुत कम है। इसलिए सरकार को सामाजिक सम्मान की दृष्टि से बुजुर्गों की पेंशन को बढ़ा देना चाहिए।
दवाओं के दाम हो कम
सूरजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं तो दी जाती हैं लेकिन दवाओं के दाम बहुत अधिक हैं। इस ओर भी सरकार को थोड़ा सोचना चाहिए। क्योंकि सबसे अधिक दवा की जरूरत बुजुर्गाें को ही होती है।
सैर करने के लिए नहीं प्रर्याप्त स्थान
घनश्याम दास ने बताया कि पार्क में घूमने की व्यवस्था ठीक नहीं है। बुजुर्गों को सैर करने के लिए भी बेहतर स्थान नहीं है।पार्क में जगह- जगह पानी भरा रहता है। गंदगी के कारण भी समस्या रहती है।

बेहसहारा पशु भी चुनौती
हरिदास ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं के कारण बुजुर्गों को परेशानी रहती है। कई लोग पशुओं के हमले से जान भी गवां चुके हैं। इसलिए सरकार को पशुओं का भी कोई ठोस हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed