{"_id":"69dfec8842bd975f5b083832","slug":"demand-for-a-cut-off-for-panjokhra-sahib-on-ambala-shamli-expressway-cm-saini-gives-assurance-ambala-news-c-36-1-amb1001-161655-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे पर पंजोखरा साहिब के लिए कट की मांग, सीएम सैनी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला-शामली एक्सप्रेस-वे पर पंजोखरा साहिब के लिए कट की मांग, सीएम सैनी ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
अंबाला। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की डिजाइन में बदलाव की उम्मीद जगी है। बुधवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर गुरुद्वारा साहिब के पास एग्जिट प्वाइंट और सर्विस लेन बनाने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
रविवार को उमड़ती है भारी भीड़, जाम से मिलेगी राहत
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हर कृष्ण साहिब जी से जुड़ा एक पवित्र और ऐतिहासिक स्थान है। यहां हर रविवार को हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में संगत पहुंचती है। वर्तमान में एक्सप्रेस-वे पर कोई कट या सर्विस लेन न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी चक्कर काटना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रूपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर विनर सिंह साहा, हरनेक सिंह, सुखवंत सिंह (यूके), सरदार शरनप्रीत सिंह (प्रिंस), डॉ. इकबाल सिंह, भूपिंदर सिंह माजरा और हरप्रीत सिंह सहित सिख समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम बोले, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनने के बाद कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेस-वे के पास कनेक्टिविटी की संभावनाओं को तलाशा जाए ताकि संगत को आने-जाने में कोई असुविधा न हो।