फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand arose for a CBI inquiry into the irregularities in the recruitment

भर्तियों मेें होने वाली गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand arose for a CBI inquiry into the irregularities in the recruitment
लघु सचिवालय में सीटीएम अभय जांगड़ा को ज्ञापन सौपते बेरोजगार युवक युवती। संवाद
करनाल/असंध। भर्तियों में होने वाली गड़बड़ी और धांधलियों को लेकर युवाओं ने प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवाओं का कहना है कि इन मामलों में सीबीआई जांच होनी चाहिए। शुक्रवार को जिलेभर में युवाओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। करनाल, असंध, इंद्री, निसिंग और नीलोखेड़ी में युवाओं ने प्रदर्शन भी किया। करनाल में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम अभय जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। वहीं असंध में एसडीएम मनदीप को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवा रमन, संदीप, मनजीत, अजय, साहिल, विशाल और बादल ने कहा कि सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरी देने की बात कहती है। लेकिन पिछले दिनों एचपीएससी के उप सचिव अनिल नागर को घूस के पैसों सहित कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसने सरकार के फेयर सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। लेकिन सरकार ने इस मामले को दबा दिया। अभी हाल ही में सोनीपत से रोबिन नाम का युवक पकड़ा गया। जिसने पुलिस के समक्ष पूछताछ में हजारों लोगों को गलत तरीके से नौकरी दिलाने की बात कबूली है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed