फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delhi girl dies after car collides with a canter, three seriously injured

Ambala News: कैंटर से भिड़ी कार, दिल्ली की युवती की मौत, तीन गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi girl dies after car collides with a canter, three seriously injured
जलबेड़ा। नेशनल हाईवे-152 पर नग्गल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर चालक की लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने मुड़ने के लिए तेज गति में कैंटर को मोड़ दिया तभी उन्होंने कार के ब्रेक लगाए लेकिन कार कैंटर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार की अगली सीट पर बैठी दिल्ली के प्रेम नगर निवासी ज्योति (24) की मौत हो गई। चालक युवती शानू, सूरजभान व शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। शानू की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 भेज दिया गया। नग्गल थाना पुलिस ने घायल कार चालक कैथल के हाबड़ी गांव निवासी शुभम शर्मा की तहरीर पर कैंटर चालक उज्जैन निवासी मोहम्मद समीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते बहन के घर जा रहे थे कुरुक्षेत्र के फार्मासिस्ट

घायल कैथल के हाबड़ी गांव निवासी शुभम शर्मा (30) ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के न्यू बस अड्डा के पास स्थित लाइफ लाइन फार्मेसी में काम करता है। 20 मई को प्रदेशभर में मेडिकल स्टोरों की हड़ताल थी, जिसके कारण फार्मेसी बंद थी। अंबाला के बलाना गांव में अपनी बहन मनु के घर जाना था। फार्मेसी का मालिक, दोस्त कुरुक्षेत्र के सेक्टर-4 निवासी सूरजभान भी उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गए। कुरुक्षेत्र में उनकी दुकान के पास ही रिलैक्स स्पाॅ सेंटर है, जहां अंबाला के अर्जुन नगर निवासी शानू व दिल्ली के प्रेम नगर निवासी ज्योति भी अंबाला जाने के लिए बैठ गई थी। बुधवार रात 10 बजे चारों दोस्त कार में सवार होकर जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन



कार के आगे बैठी ज्योति की हुई थी मौत

घायल शुभम ने बताया कि कार वह खुद चल रहा था व ज्योति आगे बैठी हुई थी। रात 1 बजे उनकी कार नग्गल गांव को पार कर नेशनल हाईवे-152 पर स्थित न्यू रामदेव ढाबा के पास पहुंची तो उनके आगे एक कैंटर चालक ने अचानक तेजरफ्तार में ही ढाबे की तरफ मुड़ने की कोशिश की। इतने में वह संभल पाते कि ब्रेक लगाने के बावजूद उनकी गाड़ी कैंटर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वह सभी कार में फंस गए थे। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। कैंटर चालक पर लापरवाही से मौत का कारण बनना धारा 106, जान जोखिम में डालना 125(बी), संपत्ति को नुकसान पहुंचाना 324(4) की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed