फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delhi-Dehradun, Daulatpur Chowk Jan Shatabdi trains to get more coaches

Ambala News: दिल्ली-देहरादून, दौलतपुर चौक जनशताब्दी में बढ़ेंगे डिब्बे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Dehradun, Daulatpur Chowk Jan Shatabdi trains to get more coaches
अंबाला रेल मंडल के अधीन दौलतपुर चौक स्टेशन से नई दिल्ली के बीच संचालित जनशताब्दी। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर आगामी अगस्त महीने तक लागू रहेगी।
रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा।
ट्रेनों में मिलेगी सुविधा : ट्रेन संख्या 12056/12055 देहरादून-नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस में यह सुविधा मिलेगी। देहरादून से यह कोच 26 अप्रैल से 11 अगस्त तक लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, नई दिल्ली से वापसी में यह सुविधा 27 अप्रैल से 12 अगस्त 2 तक उपलब्ध होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12057/12058 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। नई दिल्ली से यह कोच 26 अप्रैल से 11 अगस्त तक और दौलतपुर चौक से वापसी में 25 अप्रैल से 12 अगस्त तक अतिरिक्त कोच सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त कोच लगने के बाद इन ट्रेनों की कुल क्षमता बढ़कर 16 कोच हो जाएगी। रेलवे इन मार्गों पर आधुनिक एलएचबी डिब्बों का उपयोग कर रहा है। इससे यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed