फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delay in digging Tangri, work has not started

Ambala News: विश्व योग दिवस की तैयारी पूरी, 3.15 लाख को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य

Sun, 15 Jun 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Delay in digging Tangri, work has not started
योग का अभ्यास करते हुए लोग। आर्काइव
अंबाला सिटी। विश्व योग दिवस के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। ब्लॉक स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष विभाग को तीन लाख 15 हजार लोगों को योगाभ्यास करवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभाग रोजाना निजी और सरकारी संस्थानों में योग कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इसमें रोजाना 1500 लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी रोजाना योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
14 योग शिक्षक दे रहे प्रशिक्षण
आयुष विभाग की ओर से योग दिवस के लिए 14 योग शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। जो अपने- अपने केंद्रों पर जाकर लोगों को योग का अभ्यास करवा रहे हैं। इसके साथ ही निजी संस्थाओं के साथ भी सहयोग करके योग शिक्षकों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जीवन शैली में शामिल करने के लिए करेंगे प्रेरित
आयुष विभाग के चिकित्सक योग अभ्यास के साथ- साथ आने वाले लोगों को अपनी जीवन शैली में भी योग काे शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। इन दिनों एनसीडी विभाग भी शुगर और बीपी के मरीजों को योग करने के लिए प्रेरित करने में जुटा हुआ है। इससे उनकी बीमारियों में नियंत्रण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक ये रहेगा शेड्यूल
15 जून को खेल विभाग के साथ प्रशिक्षण, 16 जून को सभी मेडिकल कॉलेजों में योग कार्यशालाएं, 17 जून को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ कार्यशाला, 18 जून को ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाएं, 19 जून को योग जागरण यात्राएं सभी वार्ड में, 20 जून को पूर्व अभ्यास होगा। इसके बाद 21 को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

वर्जन
योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेड्यूल के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम के लिए जगहों का चुनाव किया गया है।
-डॉ. शशिकांत शर्मा, जिला आयुष अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed