फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Delay in digging Tangri, work has not started

Ambala News: टांगरी की खोदाई में लेटलतीफी, शुरू नहीं हुआ काम

Sun, 15 Jun 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Delay in digging Tangri, work has not started
अंबाला। सिंचाई विभाग की ओर से टांगरी की 40 किलोमीटर क्षेत्र की मानसून से पहले खोदाई करानी थी। अब मानसून आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं मगर अभी तक एजेंसियों ने काम नहीं शुरू किया है। इस काम में लेटलतीफी की जा रही है।
विज्ञापन

इस काम का ठेका भी 30 जून तक का बताया जा रहा है। एक बार टांगरी में पानी आया तो इसके बाद खोदाई का कार्य नहीं हो सकेगा और अंबाला कैंट में बाढ़ आने का खतरा और बढ़ जाएगा। इस टेंडर के तहत एनएचएआई और सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने बोली में भाग लिया था। उन्हें ठेके मिल गए हैं।
विज्ञापन

इसमें करीब 10 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी की खोदाई करानी है। इससे पहले टांगरी में एनएचएआई और नगर परिषद के एमओयू के तहत कुछ खोदाई कराई है। जिसमें उन्हें 5 लाख क्यूबिक मीटर टन मिट्टी मिली है। मगर इसका भी लक्ष्य 10 लाख क्यूबिक मीटर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 गांवों को है खतरा

दरअसल टांगरी नदी बरसाती नदी है। इसमें हिमाचल प्रदेश से बारिश का पानी आती है। पिछली बार पहाड़ाें पर अत्यधिक बारिश से छावनी में कई गांव व शहरी इलाका प्रभावित हुआ था। इस बार सिंचाई विभाग ने सर्वे कर 22 गांवों के क्षेत्रों को चिन्हित किया। मगर खोदाई कार्य शुरू न होने से इन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यह गांव पंजाब बॉर्डर से अंबाला कैंट तक के हैं।


इन अड़चनों से हो रही देरी



-टेंडर देरी से लगाया गया। इस कारण से एजेंसी को खोदाई के लिए पर्याप्त समय ही नहीं मिलेगा।



-टांगरी के 40 किलोमीटर के क्षेत्र को अब खोदाई होन पर 15 दिनों में कवर नहीं किया जा सकता है। क्योंकि लगभग 15 दिनों में मानसून की बारिश आ जाएगी। इसके बाद सभी कार्य बंद हो जाएंगे।



-टांगरी की खोदाई से पहले उसे कहां से खोदना है और किस प्रकार से खोदना है उसका भी ध्यान रखना होगा। इस कार्य के आकलन में भी समय लगेगा।



-टांगरी को 500 से 600 फुट खोदकर चौड़ा करना है। ऐसे में एक साथ कई मशीनें लगाने पर ही काम संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed