फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Defense Colony is the target of thieves

Ambala News: चोरों के निशाने पर डिफेंस कॉलोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Defense Colony is the target of thieves
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान चोरों के निशाने पर हैं। जहां कुछ दिन पहले सेना में तैनात कैप्टन के निर्माणाधीन मकान में एक ऑटो पर आए महिला व पुरुष ने सेंध लगा दी थी और हजारों रुपये की लोहे की प्लेटें चोरी करके ले गए थे। इसी कड़ी में एक बार फिर अज्ञात चोरों ने डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर डी में निर्माणाधीन घर को निशाना बनाया है। अंबाला छावनी के सुभाष कॉलोनी निवासी अभिषेक जैन की शिकायत पर पंजोखरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अभिषेक जैन ने बताया कि वो सेक्टर डी की लेन नंबर 9 में अपना नया मकान बना रहे हैं। मकान का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। मकान में उसने बिजली की तारें व एसी के लिए तांबे के पाइप डलवा दिए थे। 18 अगस्त को शाम 5.30 बजे अपने मकान को ताला लगा कर वो सुभाष काॅलोनी वाले घर पर चले गए। दो दिन छुट्टी होने के कारण वो अपने नए मकान में नही आए। 21 अगस्त को जब वो अपने मकान में आए तो देखा कि कमरों से बिजली की तारें और एसी के लिए लगाए गए तांबे के पाइप गायब थे। वहीं, बाथरूम से भी हजारों रुपये का सामान गायब था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed