फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   December is about to end but electric buses have not arrived

Ambala News: दिसंबर भी खत्म होने को नहीं आईं इलेक्ट्रिक बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
December is about to end but electric buses have not arrived
अंबाला। दिसंबर भी खत्म होने को है, लेकिन इलेक्ट्रिक बसों को कोई अता पता नहीं है। ऐसे में लोगों का कहना है कि आखिर कब आएंगी इलेक्ट्रिक बसें डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन इलेक्ट्रिक बसें है कि आने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इन बसों को लेकर हरियाणा रोडवेज विभाग और डीआईएमटीएस कंपनी प्रतिनिधियों ने अपनी- अपनी तैयारियां भी पूरी कर रखी है। पहले बताया जा रहा था कि यह इलेक्ट्रिक बसें दिवाली के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में आएंगी। जोकि नहीं आई। बता दें अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं, लेकिन पहले चरण में पांच बसें ही आएंगी। अक्तूबर के माह में दिल्ली से आए डीआईएमटीएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अंबाला का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने अंबाला सिटी से जीरकपुर वाया अंबाला छावनी और अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र वाया अंबाला शहर के मिनी सचिवालय रूट का निरीक्षण किया। इन रूटों पर दोबारा से निरीक्षण कर जो भी कमी थी उसे पूरा कर दिया। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों के आने बाद सबसे पहले चरण में बसों को तीन रूटों पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अंबाला सिटी बस अड्डा से वाया माॅडल टाउन अंबाला छावनी बस अड्डा, अंबाला सिटी से साहा वाया मॉडल टाउन, अंबाला छावनी से जीरकपुर वाया बलदेव नगर के लिए चलेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के आगमन के लिए पांच महीने पहले ही रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने 18 लाख रुपये की लागत से अंबाला शहर बस अड्डा परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर बिजली का ट्रांसफार्मर, पैनल और इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग मशीन भी लगाई है।

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed