फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deaths in road accidents increase by 65 percent, police distribute free helmets with organization

सड़क हादसों में मौतें 65 प्रतिशत तक बढ़ी, पुलिस ने संस्था संग नि:शुल्क बांटे हेलमेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Deaths in road accidents increase by 65 percent, police distribute free helmets with organization
पुलिस व रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट देकर पढ़ाया जा
अंबाला। वर्ष 2024 की अपेक्षा 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 271 तक पहुंचने पर पुलिस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रहा है, इसके तहत शुक्रवार को अंबाला पुलिस व रोडवेज सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से जग्गी सिटी सेंटर के मोड पर दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी जोगिंद्र ने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया, साथ ही संस्था की तरफ से नि:शुल्क हेलमेट देकर सफर के दौरान इस्तेमाल करने की अपील की। इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान आरएसओ समूह के चेयरमैन गौरव मिगलानी तथा उनकी टीम ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षक कवच है।
विज्ञापन

दुर्घटना के समय सिर की चोट जानलेवा साबित हो सकती है, जिससे हेलमेट काफी हद तक बचाव करता है। उधर, इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि नियमित तौर पर बिना हेलमेट के चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। इस मौके पर आरएसओ समूह के चेयरमैन गौरव मिगलानी, सीनियर उपप्रधान पुरुषोत्तम अनेजा, कार्यकर्ता अमरजीत सिंह, कर्ण कुमार, मनप्रीत, नारी शक्ति से अलका, सोनिया, गौरी मेहरा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed