फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deadly attack on youth with swords and sticks due to old enmity, case registered against 5

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तलवारों और डंडों से जानलेवा हमला, 5 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth with swords and sticks due to old enmity, case registered against 5
अंबाला सिटी। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर तलवारों और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शनिवार की रात को कमल विहार, अनाजमंडी के पास बाइक सवार और पैदल आरोपियों ने नूर को लहूलुहान कर दिया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास व संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों की तलाश के प्रयास जारी हैं। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के रहने वाली रानी वर्तमान में सिटी की न्यू शिवालिक कॉलोनी में किराएदार है। घेल में लोहे की फैक्टरी में काम करती है। पुलिस को बताया कि उसके पति महावीर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उसके दो लड़कों में से बड़ा रामकुमार तेपला की फैक्टरी में काम करता है। उससे छोटा नूर मजदूरी करता है। नूर का कमल विहार निवासी शेरा से उसकी बेटी को लेकर झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में फैसला हो गया था। फिर भी शेरा व उसका परिवार नूर व उनके परिवार से रंजिश रखता था। रविवार की सुबह 9 बजे नूर काम पर गया था। उसने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे उसे फोन पर जानकारी मिली कि विहार सब्जी मंडी के पास शेर सिंह उर्फ शेरा, उसके लड़के विजय, आजाद उर्फ अजय, रामपाल, अजैब सिंह उर्फ जैबा व कुछ महिलाओं ने तलवारों व डंडों से हमला कर नूर को घायल कर दिया है। कुछ आरोपी बाइक पर तो कुछ पैदल थे। पुरानी रंजिश के चलते सभी ने योजना बनाकर नूर को जान से मारने की नीयत से यह हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed