फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deadly attack on family in Azad Nagar, Ambala

आजाद नगर में परिवार पर जानलेवा हमला, घर में बना शीशे का गोदाम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on family in Azad Nagar, Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के आजाद नगर में शनिवार देर रात करीब 10-12 युवाओं ने एक घर पर ईंटें बरसा दी। हमले के समय घर में करीब 8-9 सदस्य मौजूद थे। हमले से खौफजदा परिवार के सदस्यों ने खुद को घर के भीतर बंद कर लिया। यह देख गुस्साए आरोपी घर के ताले और कुंडे तोड़कर भीतर घुस गए। आरोपियों ने घर के भीतर बनाए गए कांच के गोदाम को लोहे की रॉड और डंडों से तहस-नहस कर दिया।
सुरेंद्र ने बताया कि यहां पर करीब 10 से 12 लाख रुपये के शीशे थे पड़े थे। गोदाम में सारे सामान को तोड़ने के बाद आरोपी यहां से ऊपर चले गए। वहां पर आरोपियों ने घर में रह रहे महेंद्र पर डंडे बिंडों से हमला कर दिया। इसी बीच परिवार के दूसरे सदस्यों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकजुट हो गए। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। रात 12 बजे तक पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आजाद नगर में माही ग्लास हाउस के पास सुरेंद्र और महेंद्र दो भाइयों के परिवार रहते हैं। पारिवारिक विवाद में थाना छप्पर यमुनानगर से करीब 10-12 युवा आए और उन्होंने परिवार पर धावा बोल दिया। गनीमत यह रही कि इस वारदात में केवल महेंद्र को ही चोटें आईं जबकि सारा परिवार सुरक्षित बच गया। घर में घुसने से पहले आरोपियों ने गली में खड़ी कार को भी बुरी तरह से तोड़ा। इसके बाद घर में बनी वॉशबेसन से लेकर जो भी आगे आया उसे तोड़ते गए। एएसआई जय कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है महेंद्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed