फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of person found again in Doodhla Mandi of Ambala, Two dead bodies found in week

Ambala Crime: दूधला मंडी में फिर मिला व्यक्ति का शव, कुत्तों ने धड़ नोचा; एक सप्ताह में मिल चुकी दो डेडबॉडी

Fri, 12 Apr 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

अंबाला छावनी की दूधला मंडी फिर से व्यक्ति का शव मिलने से डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खेतों के बीच नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा। कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोच रखा है। इससे पहले पुलिस इस इलाके से दो शव मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Dead body of person found again in Doodhla Mandi of Ambala, Two dead bodies found in week
अंबाला पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला छावनी की दूधला मंडी को जाने वाले मुख्य रास्ते के किनारे खेतों के बीच से नाले में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक व्यक्ति का शव मिला। बताया जाता है कि शव करीब एक माह पुराना है। शव के ऊपर का हिस्सा धड़ कंकाल में तब्दील हो चुका है जबकि नीचे टांगों का हिस्सा है, उसमें जींस डली हुई है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि क्षेत्र के कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोच रखा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौके से गुजर रहे लोगों ने बदबू आने के बाद इलाका पुलिस को सूचित किया। पड़ाव पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। जबकि शव का छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। बता दें की दूधला मंडी में 9 अप्रैल को भी कार की डिक्की में 13 वर्षीय गौरव का शव मिला था। इसी प्रकार पड़ाव थाने में बुधवार शाम को अंबाला के एक प्रसिद्ध कारोबारी का शव मिला था। एक सप्ताह में यह पड़ाव थाना क्षेत्र से तीसरा शव मिला है। इसने पुलिस की परेशानी भी बढ़ा दी है और लोगों में भी डर का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed