{"_id":"66199ee0687ca581e90ef93d","slug":"dead-body-found-in-dudhla-mandi-scratched-by-dogs-turned-into-skeleton-ambala-news-c-36-1-sknl1017-121443-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूधला मंडी में मिला शव, कुत्तों ने नोचो, कंकाल में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूधला मंडी में मिला शव, कुत्तों ने नोचो, कंकाल में तब्दील
विज्ञापन
दुधला मंडी के पास खेतों के भीतर सुखे नाले में मिला पुरुष का क्षत-विक्षत शव: संवाद
अंबाला। छावनी की दूधला मंडी में एक सप्ताह में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पांच अप्रैल को यहां नौवीं कक्षा के छात्र का शव कार की डिक्की में रखे सूटकेस से मिला था। अब शुक्रवार को एक पुरुष का शव मिला है। यह शव हिम्मतपुरा से दूधला मंडी को जाने वाली मुख्य रोड किनारे खेतों में बने नाले में मिला।
बिना पानी के इस नाले में मिले शव का ऊपर का पूरा हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका था और नीचे टांगों का ही हिस्सा बचा था। ऊपर से हिस्से को कुत्तों ने नोचा था। शरीर पर कैपरीनुमा कपड़ा पहना था। बदबू आने पर इलाकावासियों ने पुलिस को सूचित किया था।
पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. विपिन भंडारी ने बताया कि 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम करने पर ही कारणों का पता चल पाएगा। कंकाल को देखकर तो शव करीब 3 सप्ताह पुराना लग रहा है। पड़ाव थाना पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी। इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग लग सके। जबकि इलाकावासियों ने पुलिस से इलाके में नियमित तौर पर गश्त करने की मांग उठाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि शव को कुत्तों ने नोचा था और शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
छात्र की हत्या का आरोपी फरार
बता दें कि छावनी के दूधला मंडी में पांच अप्रैल की सुबह होंडा सिटी गाड़ी की डिक्की में रखे सूटकेस से नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू का शव मिला था। गौरव तीन अप्रैल की दोपहर को ही घर से लापता हो गया था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 4 अप्रैल को उनके पास शाम के समय फिरौती भरा पत्र आया था। पुलिस संग मिलकर पत्र में लिखी जगह में भी पुलिस संग पहुंचे थे लेकिन कोई किडनैपर नहीं आया था। इस बीच परिजनों के संग ही फरार होने वाला कार का असल मालिक अश्वनी भी साथ था। 5 अप्रैल की सुबह शव मिलने के बाद से अश्वनी मौके से फरार है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
वर्जन
पुरुष के शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
दलीप, इंस्पेक्टर पड़ाव थाना प्रभारी अंबाला