फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body found in bushes, fear of murder, Ambala

झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in bushes, fear of murder, Ambala
झाड़ियों में मिले शव की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग- 72 शहजादपुर- नारायणगढ़ मार्ग स्थित गांव भारांपुर में झाड़ियों में शनिवार शाम को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शहजादपुर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। मृत व्यक्ति के सिर के पीछे की तरफ चोट लगी हुई थी और खून जमीन पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि मृतक का शरीर अकड़ने लगा था ,जिससे लगता है कि व्यक्ति की मौत काफी समय पहले हुई है। थाना प्रभारी शहजादपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है। मृत मिले व्यक्ति के सिर के ऊपर चोट का निशान है। थाना प्रभारी का कहना है कि हर पहलू को लेकर मामले की जांच की जा रही है जल्द ही असल कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

वही मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और शव को फिलहाल शिनाख्त के लिए नारायणगढ़ अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल कारणों का पता चल पाएगा। शनिवार शाम शहजादपुर पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य मार्ग सेभारांपुर गांव में जा रही छोटी सड़क के किनारे झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शहजादपुर वीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed