फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   De-addiction center shifted to old building

Ambala News: पुराने भवन में शिफ्ट नशा मुक्ति केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
De-addiction center shifted to old building
सिटी के नागरिक अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए बनाया गया नया भवन। संवाद
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में चल रहे एक मात्र सरकारी नशा मुक्ति केंद्र अब अपनी पुरानी जगह पर स्थानांतरित हो गया है। शनिवार से मरीजों की ओपीडी भी शुरू कर दी गई है। टीबी मरीजों को भी नए वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इससे एनसीडी विभाग और फिजियोथेरेपी विभाग के मरीजों को राहत मिलेगी। जहां पहले एक ही वार्ड में तीन- तीन वार्ड चल रहे थे। वहां पर अब सिर्फ एनसीडी और फिजियोथेरेपी के मरीज ही अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से इस केंद्र के लिए 70 लाख रुपए का बजट भी जारी हुआ था। इसके बाद विभाग ने अलग बैंक खाता खुलवाया था। लेकिन भवन निर्माण के लिए जगह तय नहीं हुई थी। अब यह केंद्र अपने पुराने भवन में ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन

छह बेड की होगी व्यवस्था
नशा मुक्ति केंद्र में पहले ही तरह छह बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए यहां पर बेड की व्यवस्था है। अन्य उपकरण व उपचार से संबंधित सामान भी जल्द ही उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर नए शौचालय भी बनवाए जाएंगे। वर्तमान में यहां पर जो शौचालय हैं, वे बहुत ही खस्ता हाल में है। ओएसटी के तहत नशा छोड़ने वाले यहां पर दवा लेने के लिए आ रहे हैं। उनके लिए भी अलग से काउंटर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉट सेंटर भी नए भवन में हुआ शिफ्ट
टीबी मरीजाें के लिए चल रहे डॉट सेंटर को भी अब नए भवन में शिफ्ट कर दिया है। टीबी के मरीजों को भी एनसीडी सेंटर से नए भवन में भर्ती कर दिया गया। अब नए भवन से ही टीबी मरीजों को दवा व अन्य सुविधाएं मिलेगी। टीबी भवन के कार्य पूरा होने के इंतजार में ही यहां पर मरीजों को शिफ्ट नहीं किया गया था।

विभाग के अनुसार ही नशा मुक्ति केंद्र को अपनी पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। जल्द ही इसमें अन्य सुधार किए जाएंगे। इसके साथ ही मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड की भी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।
-डॉ. राजेंद्र राॅय, नोडल अधिकारी मेंटल हेल्थ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed