{"_id":"e5d027a7b26c49802a9f661e193c4484","slug":"dcp-responsible-for-worsen-condtion-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विज ने बिगड़े हालातों के डीसीपी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विज ने बिगड़े हालातों के डीसीपी पर साधा निशाना
अंबाला
Updated Sun, 22 Sep 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही की वजह से गत बुधवार को जीएमएन कॉलेज के छात्र की मौत मामले को राजनितिक रंग देते हुए भाजपा विधायक दल के नेता और कैंट के विधायक ने जीएनएम कॉलेज के छात्र की मौत के लिए डीसीपी राजबीर सिंह और एसीपी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज ने कहा कि छात्र की मौत और शहर के बिगड़े हालतों के लिए डीसीपी राजबीर सिंह और एसीपी जिम्मेदार हैं। इसलिए डीजीपी को डीसीपी और एसीपी दोनों को सस्पेंड करना चाहिए। विज ने कहा कि यदि पुलिस चाहती तो यह हादसा न होता और हादसे के बाद हालात भी नहीं बिगड़ते।
उन्होंने कहा कि यदि डीसीपी और एसीपी पहले ही स्थिति संभाल लेते तो छात्र न भड़कते और तनाव की स्थिति न बनती। विज ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने की भी निंदा की। विज ने सारे प्रकरण का जिम्मेदार अंबाला पुलिस को ठहराया। वहीं, इस मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए पुलिस कमिशनर अंबाला ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज के बयान का जवाब देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ‘पुलिस की कार्यप्रणाली से नहीं, बल्कि राजनीति करने से हालात बिगड़ते हैं।’ उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही थी। उन्होंने युवाओं को शांत किया और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
उनके अनुसार पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। पुलिस कमिश्नर ने छावनी विधायक और अन्य राजनीतिक पार्टियों से ऐसे मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां न सेेंकने का आग्रह किया।
पुलिस के डंडे से गिरे युवक को वाहन ने कुचला था
छावनी में बीते बुधवार को जीएमएन कॉलेज के छात्र बाइक पर सवार होकर कैपिटल चौक के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां चेकिंग कर रहे एक पुलिस कर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, मगर युवक नहीं रुके। इस दौरान पुलिस कर्मी ने डंडा मार कर रोकने का प्रयास किया।
जिससे युवक की बाइक अनियंत्रित हो कर युवक गिर गया था। इस दौरान पीछे से एक वाहन ने युवक को कुचल दिया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था
घटना के बाद जीएमएन कॉलेज के छात्रों ने तीन घंटे तक हाईवे जाम कर रोष प्रदर्शन किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद अनिल विज अपने साथियों के साथ भी मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा नेता बलकेश वत्स, सुनील चोपड़ा, भाजपा पार्षद राज कुमार तोपखाना मौजूद थे।
इसके अलावा इनेलो के अध्यक्ष ओंकार सिंह, नेता सचिन, पूर्व पार्षद ओंकार नाथी भी मौके पर गए थे। उधर, कांग्रेसी नेता परविंद्र सिंह परी, अतुल महाजन, सतीश सैनी अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर गए। वहां पहुंचकर ये सभी नेता छात्रों के प्रदर्शन के बूते अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में लग गए।
तभी मृतक अमरदीप के जीजा ने नेताओं से कहा था कि वे यहां आकर राजनीति न करें, लेकिन उसके बावजूद ये नेता वहां डटे रहे।
भाजपा का रोष मार्च आज, लेकिन मार्च की अनुमति नहीं ली
भाजपा के विधायक अनिल विज रविवार को एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बाजारों में छावनी की अनदेखी के मुददे पर अर्द्धनग्न रोष मार्च निकालेगी।
भाजपा ने हालांकि इस मार्च के लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मार्च न निकालने की सलाह दी।
डीसीपी अर्बन विनोद कौशिक ने कहा कि उनके पास भाजपा की ओर से जो सूचना आई है। जिसमे रोष प्रदर्शन करने की बात कही है। इसके लिए भाजपा को केवल प्रदर्शन की अनुमति दी गई है, लेकिन भाजपा ने पुलिस से रोष मार्च की अनुमति नहीं मांगी है और न ही पुलिस ने रोष मार्च निकालने की अनुमति दी है।