फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DAV School's team topped the quiz

क्विज में डीएवी स्कूल की टीम रही अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
DAV School's team topped the quiz
अंबाला सिटी। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज अंबाला चैप्टर ने स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय हेरिटेज क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 21 स्कूलों के 121 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय और सेसिल कॉन्वेंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विजयी टीम अब स्टेट राउंड में 22 दिसंबर को प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले लिखित प्रतियोगिता हुई। लिखित परीक्षा के सबसे ज्यादा अंक लेने वाली चार टीमों को ओरल राउंड के लिए चुना गया। मधु सिंह क्विज मास्टर रही। उन्होंने क्विज को रोचक तथ्यों और जनरल नॉलेज से इतिहास के तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई। बच्चों ने भारत, हरियाणा और अंबाला से जुड़े हेरिटेज के प्रश्नों का प्रोत्साहित होकर जवाब दिया। इस दौरान बच्चों को इंटेक के इतिहास और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी एक शॉर्ट फिल्म से दी।
विज्ञापन

कर्नल आरडी सिंह ने चार विभिन्न स्कूलों के बच्चों का मनोबल बढ़ाया। मुख्य अतिथि डॉ. देशबंधु ने विजयी टीम के बच्चों को पुरस्कृत किया और उन्हें अच्छे स्काउट्स बनने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. सीमा दत्त विशिष्ट अतिथि रही। इसके अतिरिक्त डॉक्टर पूरेवाल, अलका, कर्नल महल, विंग कमांडर देओल, कर्नल राजीव सहारन, कर्नल कौशिक, सुशांता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed