{"_id":"674623b921eec4443d07c539","slug":"dav-college-second-in-inter-district-science-exhibition-ambala-news-c-36-1-amb1003-133433-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी काॅलेज द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी काॅलेज द्वितीय
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी कॉलेज की दो छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी करवाई गई। इसमें डीएवी कॉलेज के जीव विज्ञान विभाग की बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा राशि और भूमि की टीम ने इलेक्ट्रोमायोग्राफी-पार्किंसन रोग का बायोमार्कर विषय पर अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन कर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन ने विजेता टीम को बधाई दी और विभाग की शिक्षिकाओं डॉक्टर प्रियंका चौधरी और प्रोफेसर नेत्रा की ओर से छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए उनकी सराहना की। जीव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका चौधरी ने बताया कि इलेक्ट्रो मायोग्राफी पार्किंसन जैसी न्यूरोमस्कुलर बीमारियों के प्रारंभिक पहचान के लिए बहुत उपयोगी है। पार्किंसन रोग के मामलों में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है इसलिए इस रोग के लक्षणों को प्रारंभिक चरण में पहचान कर समय पर इसका इलाज संभव हो सकता है।
कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. आरएस परमार, डॉ. जसमेर सिंह, प्रोफेसर गरिमा जैन, प्रोफेसर दीक्षा कपूर और प्रोफेसर नेत्रा ने सभी टीमों प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी।