फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   date extended election, Dc office

फिर टला चौधरियों का चुनाव, डीसी आफिस में बवाल

Tue, 29 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 29 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
date extended election, Dc office
फिर टला चौधरियों का चुनाव, डीसी आफिस में बवाल - फोटो : Amar ujala
सोमवार को जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव अंबाला में फिर से टल गया है। हालांकि जिला परिषद की बैठक शुरू हो चुकी थी और इनेलो, कांग्रेस, बसपा समेत एक अन्य (कुल आठ) जिला परिषद सदस्य भी बैठक में पहुंच चुके थे, लेकिन जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी मोनिका मलिक और भाजपा के जिला परिषद सदस्य बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन

जिसके चलते बैठक में पहुंचे आठों जिला परिषद सदस्यों के हाथ में मीटिंग रद होने का नोटिस थमा दिया गया। इसी बात को लेकर जहां मीटिंग में उपस्थित आठों जिला परिषद सदस्य भड़क गए, वहीं उनमें से इनेलो सदस्यों और उनके समर्थकों ने पहले एडीसी कार्यालय में हंगामा किया और फिर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय में पहुंचकर वहां वबाल काटा।
विज्ञापन

इनेलो नेताओं और समर्थकों ने डीसी कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनेलो नेताओं ने अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफसरगण ही सरकार के दबाव में आकर ये चुनाव नहीं करवाना चाहते हैं, क्योंकि  बहुमत इनेलो के पक्ष में दिख रहा है। इसलिए अचानक बिना किसी नोटिस के अचानक एडीसी मैडम बैठक से ही अनुपस्थित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेताओं मक्खन सिंह लबाना, दलबीर सिंह पूनिया, नायब गुज्जर, शीशपाल जंदेड़ी, जगमाल सिंह रौलों, बलविंद्र सिंह पूनिया, एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर, एडवोकेट संदीप राणा, ओंकार सिंह, इंद्रजीत सिंह, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, डिंपल धनौरी, कृष्ण राणा, जगबीर, गुरदर्शन लाली, दलबीर सिंह इत्यादि ने हंगामा करते हुए कहा कि जब तक डीसी ये चुनाव नहीं करवाते, अगले चुनाव की जल्द तारीख नहीं देते और आज रद हुए चुनाव की सही वजह नहीं बताते, तब तक वे यहीं उनके कार्यालय के सामने ही बैठे रहेंगे।
इनेलो समर्थकों के हंगामे को देखते डीसी अशोक सांगवान को अपने कार्यालय से बाहर उनके बीच आना पड़ा और उन्हे समझाना पड़ा। डीसी ने इनेलो नेताओं को जल्द से जल्द उन्हे नई डेट दिलवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया और उन्हे बताया कि एडीसी मैडम का उन्हे फोन आया था कि उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई है, इसलिए वे नहीं आ पा रही हैं? डीसी ने कहा कि वे उन्हे जल्द अगली तारीख दिलवाएंगें और अगली तारीख पर चुनाव होना भी सुनिश्चित करवाएंगें। डीसी के आश्वासन के इनेलो नेता वहां से लौटे और अपनी आगामी रणनीति में जुट गए।
विधायक के भाई से उलझे मक्खन सिंह
उधर, विकास सदन में बैठकर एडीसी और अन्य जिला परिषद सदस्यों का इंतजार कर रहे आठों जिला परिषद सदस्य उस वक्त बिफर गए, जब सिटी विधायक असीम गोयल का भाई रितेश गोयल एडीसी कार्यालय स्थित विकास सदन में पहुंचे। लेकिन उन्हे देखते हुए इनेलो के विकास परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना तैश में आ गए और उनकी रितेश गोयल से तीखी बहस हो गई।
मक्खन सिंह लबाना ने वहां मौजूद पुलिस अफसरों से पूछा जब विकास सदन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी को आने की इजाजत नहीं दी जा रही, तो विधायक का भाई विकास सदन में क्या करने पहुंचा? उनके अनुसार उनके आने के बाद ही अंदर बैठे आठों जिला परिषद सदस्यों को मीटिंग रद होने के आर्डर दे दिए गए।
तीखी बहस में एसीपी हितेश यादव बीच में पड़े और उन्होंने विधायक के भाई और जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना को पीछे हटवाया। इस दौरान रितेश गोयल वहां से चले गए। उसके बाद इनेलो के अन्य समर्थकों ने मक्खन सिंह लबाना को भी शांत करवाया।  उसके बाद मक्खन सिंह लबाना ने डीसी अंबाला को भी बताया कि उनकी जान को खतरा है। मक्खन सिंह लबाना का कहना था कि विधायक के भाई ने उन्हे देख लेने की धमकी दी है।
 ये जिला परिषद करते रहे इंतजार
एडीसी के गैरहाजिर होने की वजह से चुनाव टल गए, जबकि भाजपा के छह और एक आजाद सदस्य भी सदन में नहीं पहुंचा। अंबाला के कुल 15 जिला परिषद सदस्यों में से केवल 8 जिला परिषद सदस्य ही विकास सदन में होने वाली जिला परिषद की बैठक में भाग लेने आए और एडीसी का इंतजार करते रहे। इनमें वार्ड नंबर बारह से मक्खन सिंह लबाना, वार्ड नंबर दस से दलबीर सिंह पूनिया, वार्ड नंबर पंद्रह से गगनदीप सिंह, वार्ड नंबर एक से दर्शनी देवी, वार्ड नंबर छह से गुरविंद्र सिंह,  वार्ड नंबर तीन से रजनीश शर्मा, वार्ड नंबर सात से गीता देवी और वार्ड नंबर ग्यारह से करनैल सिंह नगला मौजूद रहे।
---
जिला परिषद के चुनाव अपरिहार्य कार्यों की वजह से रद किए गए हैं। उनके पास एडीसी मैडम का फोन आया था कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने इस बारे में उन्हे अभी कोई लिखित एप्लीकेशन तो नहीं दी, लेकिन फोन पर तबीयत खराब होने की बात कही है। लिहाजा आगे बातचीत करके जिला परिषद सदस्यों को चुनाव की अगली तारीख दे दी जाएगी।
-अशोक सांगवान, डीसी अंबाला-
---
एडीसी मैडम की तबीयत अचानक ही खराब हुई है। उन्ही की अध्यक्षता में ये चुनाव होने थे। वे दो दिन की छुट्टी पर रहेंगी। उनके आने के बाद ही चर्चा कर आगामी डेट तय की जाएगी।

-कंवर दमन सिंह, डिप्टी सीईओ, जिला परिषद अंबाला-
---
जिला परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव एडीसी कार्यालय ही करवाता है, पंचायत अफसर तो केवल मौजूद रहता है। अब चुनाव क्यों नहीं हुए, ये वह नहीं बता सकती, इसकी जानकारी जिला परिषद के सीईओ और डिप्टी सीईओ ही देंगे।
-रेणु जैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed