फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Data entry operators and servants are issuing slips

Ambala News: डाटा एंट्री ऑपरेटर कम सेवादार काट रहे पर्चियां

Thu, 05 Jun 2025 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Data entry operators and servants are issuing slips
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। अस्पताल के पास डाटा एंट्री ऑपरेटर की संख्या सिर्फ 10 है। जबकि मरीजों और वार्ड की संख्या को देखें तो 30 डाटा एंट्री ऑपरेटर की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ऐसे में वार्ड सेवादार ही डाटा एंट्री की कमान संभाले हैं। कई जगह पर तो सफाईकर्मी पर्ची काटने का काम करते नजर आते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। जबकि बीते माह ही निदेशालय से निर्देश जारी हुए थे कि सफाई कर्मचारी सिर्फ सफाई का काम करेंगे। इसके अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारियों की कमी के चलते सोमवार को मरीजों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन

पर्ची काटने के लिए ही कर्मचारी पूरे नहीं : नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में नागरिक अस्पताल में चार काउंटर बनाए गए हैं। मगर यहां पर भी कर्मचारियों की संख्या पूरी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मरीजों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो सिर्फ दो ही कर्मचारी डयूटी पर तैनात होते हैं। नियमित तौर पर नागरिक अस्पताल में 10 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की कमी है। मगर इनमें से एक भी पद को भरा नहीं गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed