फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cylinders used to come here before the kitchen, gas was steal from cylinder

रसोई से पहले यहां आते थे सिलिंडर, होती थी गैस् चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cylinders used to come here before the kitchen, gas was steal from cylinder
त्योहारी सीजन से पहले खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस ने शहर के खन्ना पैलेस के पास स्थित दूध की डेयरी में कालाबाजारी के लिए रखे गए 41 रसोई गैस सिलिंडरों को जब्त किया है। इसमें तीन कामर्शियल सिलिंडर भी शामिल हैं। जब्त सिलिंडरों में से 33 सिलिंडर ऐसे थे जिनमें एक से डेढ़ किलोग्राम गैस कम मिली है। पुलिस ने मौके से गैस निकालने वाली पाइप, उपकरण, सिलिंडर का वजन करने वाले यंत्र भी बरामद किए हैं। जिस समय पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची उस समय पर सिलिंडर पर पाइप लगाकर गैस निकाली जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि खन्ना पैलेस के पास दूध की डेयरी में घरेलू गैस सिलिंडरों को घर-घर पहुंचाने से पहले उसमें से गैस निकाली जा रही है। इसमें कई गैस एजेंसियों के सिलिंडर शामिल हैं। इसके बाद चौकी नंबर तीन और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए छापा मारी की और मौके से सिलिंडर और रेहड़ियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुनियोजित तरीके से रसोई गैस की चोरी कर उपभोक्ताओं को चूना लगाया जा रहा था। इसके तहत प्रत्येक सिलिंडर से करीब एक से डेढ़ व दो किलोग्राम तक गैस निकाली जाती थी। घरेलू गैस सिलिंडर करीब 900 रुपये चल रहा है और प्रत्येक सिलिंडर में 14 किलो 200 ग्राम गैस होती है। ऐसे में अगर एक किलो ग्राम गैस का हिसाब लगाया जाए तो यह करीब 65 रुपये की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
जिले भर में है करीब ढाई लाख उपभोक्ता, नहीं करवाते हैं नाप
जिले भर में करीब ढाई लाख घरेलू कनेक्शन हैं, जहां पर हर दो माह बाद एक सिलिंडर जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर एक माह में एक सिलिंडर भी प्रयोग होता है, मगर इनमें से बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो गैस सिलिंडरों का नाप करवाते हैं, जबकि अन्य लोग डिलीवरी करने वाले व्यक्ति पर भरोसा करते हुए ऐसे ही सिलिंडर घरों पर रख लेते हैं।
--------------------------
त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है सिलिंडरों की खपत
त्योहारी सीजन में रसोई गैस की खपत बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसी खपत को पूरा करने के लिए सिलिंडर डिलीवरी वाले लोग कालाबाजारी करते हैं और प्रत्येक सिलिंडर में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकालकर बड़े सिलिंडरों में एकत्रित करते हैं। जिसे बाद में इन सिलिंडरों को मोटे दाम पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता है।
-----------------------
दुकानों पर भी धड़ल्ले से चल रहा सिलिंडर भरने का कार्य
जिले में खुलेआम बड़े सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। मगर, खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा बाइक पर घर-घर सिलिंडर पहुंचाने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं, मगर इसके बाद भी इन पर कोई शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
-----------------------------
यहां पर गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को डिलीवरी होने वाले गैस सिलिंडर लाए जाते थे और उनमें से गैस चोरी की जाती थी। अभी 41 गैस सिलिंडर बरामद हुए हैं। डेयरी मालिक से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

- विरमा देवी, इंस्पेक्टर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
------------------------
हमें गुप्त सूचना मिली थी कि यहां पर रसोई गैस की चोरी होती है, जिस पर कार्रवाई की गई है। मौके से तीन लोग पकड़े गए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-रविंदर सैनी, इंचार्ज, चौकी नंबर तीन।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed