{"_id":"616c76ed18aa131d3719bf61","slug":"cycle-rally-will-be-taken-out-on-children-s-day-on-november-14-ambala-news-knl86811195","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 नवंबर को बाल दिवस पर निकाली जाएगी साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 नवंबर को बाल दिवस पर निकाली जाएगी साइकिल रैली
विज्ञापन
जानकारी देते योग फैडरेशन के पदाधिकारी।
- फोटो : Ambala
योग फेडरेशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को आयुष योगशाला में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर बाल दिवस पर योग फेडरेशन द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन के प्रधान राजिंद्र विज ने बताया कि स्वच्छ अंबाला हरित अंबाला के नारे के साथ यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता के दो समूह होंगे। पहला समूह 7 साल से 16 साल और 16 साल से 45 साल का होगा। बीपीएल कार्ड होल्डर बच्चों से प्रतियोगिता में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वह अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी और बीपीएल कार्ड लेकर पंजीकरण करवा सकेंगे। बाकी सब बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 100 रुपये दाखिला फीस के तौर पर जमा करानी होगी।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण व्यायामशाला में 20 अक्तूबर से 10 नवंबर सुबह 9 बजे से 5 बज तक करवा सकते हैं। प्रधान ने बताया कि योग फेडरेशन के तत्वावधान में जिले में 11 विभिन्न जगहों पर योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिनमें प्रतिदिन 1850 से अधिक लोग योग कर निरोग हो रहे हैं। बैठक में फेडरेशन के पैटर्न देवानंद, उपप्रधान चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज जैन, सचिव नरेश भारद्वाज, ऑर्गेनाइजिंग सचिव सुनीता अरोड़ा, कमलजीत कौर, नैना बब्बर, गिन्नी ठुकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले तीन विजेताओं को मिलेगी साइकिल
प्रधान राजिंद्र विज ने बताया कि साइकिल रैली में विजय होने वाले पहले 3 व्यक्तियों को फेडरेशन की तरफ से साइकिल भेंट की जाएगी। हर प्रतियोगी को अपनी साइकिल पर स्वच्छ अंबाला हरित अंबाला को लेकर एक स्लोगन लिखकर आना होगा। जिस व्यक्ति का स्लोगन ज्यादा पसंद किया जाएगा, उसे भी पुरस्कार दिया जाएगा।