फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cyber thugs became active on the home delivery of alcohol  

शराब की होम डिलीवरी के बहाने सक्रीय हुए साइबर ठग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs became active on the home delivery of alcohol  
अंबाला। शराब की होम डिलीवरी के बहाने साइबर ठग सक्रीय हो गए हैं। लाॅकडाउन के दौरान हरियाणा में शराब के ठेके बंद करने के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं। इस परिस्थिति का नाजायज फायदा उठाते हुए ठगों ने फेसबुक/ वाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर शराब पहुंचाने ( होम डिलीवरी )की सुविधा देने के वादे किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं फोटो व पोस्टर मोबाईल नंबर सहित सोशल मीडिया पर जारी हो रहे हैं लेकिन यह फ्राड है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिए गए एक नंबर की जांच की तो उसमें सेक्टर 9 का पता दिया गया था। जांच करने पर यह एड्रेस जाली पाया गया। इस प्रकार का साइबर अपराध करने वाले लोग अकसर फेक आईडी व मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लोगों को झांसा देकर फ्राड कर रहे हैं। घर पर शराब पहुंचाने का लालच देकर ऐसे लोग पेटीएम एकाउंट में पैसे डलवाते हैै और फ्राड करते हैं।  -------- फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी के मैसेज डाले जा रहे हैं लेकिन यह फर्जी हैं। हमने ऐसे मामलों की जांच भी करवाई है। लेकिन जो पते बताए गए वह सही नहीं पाए गए। लोगों से अनुरोध है कि वह ऐसे साइबर ठगों से बचें और लॉक डाउन की अनुपालना करें। नितिका खट्टर, सहायक पुलिस अधीक्षक, अंबाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed