{"_id":"62572ffd62ba237cd0237e65","slug":"cut-connection-work-completed-on-khanna-chawa-pay-up-line-ambala-news-knl104877452","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना-चावा पेल अप लाइन पर कट-कनेक्शन का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना-चावा पेल अप लाइन पर कट-कनेक्शन का काम पूरा
विज्ञापन
अंबाला मंडल के अंतर्गत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत खन्ना-चावा पेल अप लाइन में 1.079 किलोमीटर लंबाई के कट और कनेक्शन का काम साढ़े सात घंटे के ब्लॉक के बाद सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरिंद्र मोहन सिंह ने इसे इस परियोजना में एक ओर मील का पत्थर करार दिया है।
डीआरएम ने बताया कि सीआरएस ने निरीक्षण के बाद सेक्शन खोलने के लिए सीटीई/एनआर को अधिकृत किया था। सीटीई/एनआर ने सीआरएस स्वीकृति के अनुसार अनुभाग खोलने के लिए प्राधिकरण दिया है। साथ ही भारतीय रेलवे पर खन्ना स्टेशन की कनेक्टिविटी का प्रावधान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया नेटवर्क पर नई खन्ना माल साइडिंग के साथ प्रदान किया गया है जो रेलवे की लोडिंग और कमाई को प्रभावित किए बिना पिलखानी और साहनेवाल के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को तेजी से चालू करने में मदद करेगा।
सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नियोजन और विकास, वित्तीय संसाधनों को जुटाने और निर्माण, रखरखाव व संचालन के लिए स्थापित किया गया है।