फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cut-connection work completed on Khanna-Chawa pay-up line

खन्ना-चावा पेल अप लाइन पर कट-कनेक्शन का काम पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cut-connection work completed on Khanna-Chawa pay-up line
अंबाला मंडल के अंतर्गत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत खन्ना-चावा पेल अप लाइन में 1.079 किलोमीटर लंबाई के कट और कनेक्शन का काम साढ़े सात घंटे के ब्लॉक के बाद सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरिंद्र मोहन सिंह ने इसे इस परियोजना में एक ओर मील का पत्थर करार दिया है।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि सीआरएस ने निरीक्षण के बाद सेक्शन खोलने के लिए सीटीई/एनआर को अधिकृत किया था। सीटीई/एनआर ने सीआरएस स्वीकृति के अनुसार अनुभाग खोलने के लिए प्राधिकरण दिया है। साथ ही भारतीय रेलवे पर खन्ना स्टेशन की कनेक्टिविटी का प्रावधान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया नेटवर्क पर नई खन्ना माल साइडिंग के साथ प्रदान किया गया है जो रेलवे की लोडिंग और कमाई को प्रभावित किए बिना पिलखानी और साहनेवाल के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को तेजी से चालू करने में मदद करेगा।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नियोजन और विकास, वित्तीय संसाधनों को जुटाने और निर्माण, रखरखाव व संचालन के लिए स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed