{"_id":"674b7b40ee7c7f8b1f0e13a7","slug":"ct-scan-machine-is-out-of-order-since-a-week-patients-are-worried-ambala-news-c-36-1-sknl1003-133660-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हफ्ते से सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हफ्ते से सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आईपीडी ब्लॉक में स्थापित सीटी स्कैन की मशीन पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इस कारण ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई मरीज वापस अपने घर जा रहे हैं। कुछ मरीज निजी अस्पताल में ज्यादा पैसे देकर सीटी स्कैन करवाने को मजबूर हैं।
छावनी के नागरिक अस्पताल में एक सीटी स्कैन मशीन है वह भी हर महीने खराब रहती है। वहीं कई मरीज सीटी स्कैन के बदले एमआरआई करवा रहे हैं। छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में प्रथम तल पर एक अगस्त 2020 को सीटी स्कैन और एमआरआई सेंटर का उद्घाटन किया गया था। तब से यहां पर मरीज सीटी स्कैन करवा रहे हैं। रोजाना इस सेंटर में 30 से 40 सीटी स्कैन किए जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से यह सीटी स्कैन की मशीन बार बार खराब हो जाती है। जिसके कारण मरीज की भी परेशानी बढ़ जाती है।
फोटो: 16
पांच घंटे बाद पता लगा मशीन खराब है
चौड़मस्तपुर निवासी सतबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पिता का सीटी स्कैन करवाने के लिए सुबह ही अस्पताल आ गए थे। डाक्टर को चेक करवाने के बाद जैसे ही सीटी स्कैन के पूछताछ केंद्र पर फाइल बनवाए आए तो पता चला कि सीटी स्कैन की मशीन खराब है। पांच घंटे परेशान हाेने के बाद अब वह निजी अस्पताल में पिता का इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
फोटो: 17
सीटी स्कैन नहीं हुआ तो कराई एमआरआई
यमुनानगर निवासी सोहन लाल ने बताया कि पिछले 17 दिन से उसकी पत्नी बबली छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। पत्नी के शरीर का आधा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। जिसे लेकर डाक्टर ने सीटी स्कैन लिखा था लेकिन मशीन खराब होने के कारण सीटी स्कैन नहीं हुआ तो वह दोबारा डाक्टर से एमआरआई लिखवा कर लाए और एमआरआई करवाई है।
वर्जन-- -- -- -
एक सप्ताह से मशीन खराब है, जिसे दुरुस्त करवाने के लिए इंजीनियर आए हुए हैं और मशीन को दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं।
-पुरुषोत्तम, सीटी स्कैन संचालक, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी

वर्जन