फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowds of devotees gathered in the temples, the temple resonated with the praises of the mother

मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मां के जयकारों से गूंजे देवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in the temples, the temple resonated with the praises of the mother
अंबाला सिटी। नवरात्र के पहले दिन जिले के मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मंदिरों में कतारों में लगकर माथा टेका और परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नतें मांगी। ऐतिहासिक मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को प्रथम नवरात्र की सुबह करीब पांच बजे से भक्तों की लंबी कतारें मंदिरों में लगनी शुरू हो गई। इस दौरान पुजारी व मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर परिसरों को सुंदर ढंग से सजाया।
विज्ञापन

वहीं मंदिरों में विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में मां शैलपुत्री की विशेष पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राधा लाल गीता मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की। सभी भक्तों ने माता जी की प्रथम आरती में भाग लिया। मंदिर के पुजारी पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस बार भी श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रतिदिन सुबह और शाम मां की महिमा का गुणगान मंदिर में किया जाएगा। वहीं एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी किया गया है। इसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी। शिविर में अनुभवी डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। यह कैंप अगले नौ दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेक्टर 9 के हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन को भी रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। पर मंदिर के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े चार बजे से मां की महिमा का गुणगान प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं भक्तों की ओर से पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में शाम करीब चार बजे विभिन्न संकीर्तन मंडलियों व पार्टियों की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया जाएगा। सेक्टर सात के श्री महादेव नीलकंठ मंदिर परिसर में भी दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही। इस मौके पर मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद ने बताया कि मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से विधिवत तरीके से मां के दरबार में पूजा-अर्चना करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह फूल मालाओं तो शाम को ड्राई फ्रूट से सजी पिंडी
इसी प्रकार सिटी के मां अंबिका देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह फूलों आदि तो शाम को ड्राई फ्रूट से पिंडी को सजाया गया। मंदिर के पुजारी रवि शर्मा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे से मंदिर भवन में भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान माता जी के भव्य स्वरूप को बहुत सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से सजाया गया।
नवरात्र व्रत का मूल उद्देश्य है इंद्रियों का संयम और आध्यात्मिक शक्ति का संचय। नवरात्र शुद्धि का पर्व है। आज वातावरण में चारों ओर दुष्विचारों का प्रदूषण है। नवरात्र में आत्मा की शुद्धि होना बहुत जरूरी है। जीव की आत्मा दुषविचारों रहित होगी, तभी मां के पावन नवरात्रों के फल की प्राप्ति हो सकती है।

-पंडित धर्मपाल शास्त्री, पटेल नगर रोड, शर्मा कॉलोनी, अंबाला सिटी।
ज्योतिष में शनि को कर्म फलदाता व न्याय का देवता माना जाता है। जिनकी कुंडली अशुभ अवस्था में रहती है। उन्हें शनि की बुरी नजर का सामना करना पड़ता है। शनि से जुड़े सभी दोषों को दूर करने के लिए देवी कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा कर उनके मंत्रों का जाप विधिवत तरीके से करना चाहिए।
-पंडित रोहित शास्त्री, बागशाही बाग गुरुद्वारा साहिब कॉलोनी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed