फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowds gathered on rumours of electricity bill waivers

Ambala News: बिजली बिल माफ करने की अफवाह पर जुटी लोगों की भीड़

Sun, 14 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered on rumours of electricity bill waivers
बिजली बिल माफ होने की अफवाह पर राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचीं महिलाओं को समझाते सीजेएम प्रवीण। - फोटो : udhampur news
अंबाला। अंबाला और नारायणगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। सुबह लोक अदालत शुरू हो पाती इससे पहले सैकड़ों लोगों की भीड़ सिटी के न्यायालय परिसर में एकत्रित हो गई। लोगाें को सूचना थी राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली के बिलों को माफ किया जाता है। इसके बाद अंबाला कैंट और कई लोग तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी बिजली का बिल माफ कराने पहुंच गए। प्रशासन द्वारा बार-बार समझाया जाने लगा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली बिलों की माफी से जुड़े मामले नहीं लिए जाते हैं। इसके बावजूद लोग कुछ समझने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर को न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत की सुनवाई का अवलोकन करने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम प्रवीन पहुंचे तो वह भीड़ देखकर हैरान रह गए। उन्होंने भीड़ का कारण पूछा तो साथी कर्मचारियों ने बताया कि किसी ने अफवाह फैला दी है कि अदालत में बिजली के बिलों को माफ किया जा रहा है। इसके बाद महिलाओं का एक समूह बिजली के बिलों को हाथ में लेता हुआ सीधा सीजेएम के पास आ गया और बताया कि वह बब्याल अंबाला कैंट से आई हैं। उन्हें मोबाइल पर किसी ने फोन से बताया था कि अदालत में बिजली के बिल माफ किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर सीजेएम ने समझाया कि अदालत में बिजली के बिलों को माफ करने का काम नहीं किया जाता है। यह अफवाह किसी शरारती तत्व का काम लगता है वह इसे दिखवाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लाेगों से अपील की कि बिजली के बिलों की समस्या में बिजली निगम ही समाधान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed