फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd uncontrollable in public court, two elderly people unconscious, Ambala

जनता दरबार में भीड़ बेकाबू, दो बुजुर्ग बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Crowd uncontrollable in public court, two elderly people unconscious, Ambala
जनता दरबार में गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष लगा शिकायतों का ढेर। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के शनिवार को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगे जनता दरबार में प्रदेशभर से आए फरियादियों ने अपना दुखड़ा रोया। आठ घंटे से भी अधिक तक लगे दरबार में गृह मंत्री ने समस्याओं को सुना और कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। दोपहर के समय अपनी बारी को लेकर धक्कामुक्की तक की नौबत आ गई थी। पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए बेकाबू भीड़ को संभाला। इस दौरान कैथल व पलवल से आए दो बुजुर्ग भी बेहोश होकर गिर गए।
वहीं गृहमंत्री विज ने बिलासपुर यमुनानगर निवासी महिला से मारपीट मामले में मुकद्दमा दर्ज नहीं करने वाले पुलिस स्टाफ पर कार्रवाई के दिशा-निर्देश एसपी यमुनानगर को दिए। महेंद्रगढ़ से आए फरियादी ने बेटे की हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत। गृहमंत्री ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। रेवाड़ी से आई महिला ने दहेज उत्पीड़न व दुराचार मामले की शिकायत पक एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य मामलों में भी एसआईटी गठित जांच के निर्देश दिए गए। गृहमंत्री के सबसे लंबा जनता दरबार चलने का कारण पिछले शनिवार को इसका आयोजन न होना रहा।
विज्ञापन

नरवाना से आए एक किन्नर ने किन्नर समुदाय के लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट किए, गोहाना से आए सुमित बंसल ने उसके पिता के इलाज के दौरान डाक्टरों की ओर से लापरवाही बरतने, सोहाना से आई एक महिला ने उसके बेटे के साथ आईटीआई में कुछ लड़कों द्वारा मारपीट किए जाने बारे व फरीदाबाद से आई एक महिला ने उसके साथ बेटे के साथ मारपीट किए जाने बारे व फरीदाबाद से आए एक व्यक्ति ने चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने बारे की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली मंडी से आई एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने व उसका पांच साल का बेटा छिनने के मामले में पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने बारे व महेंद्रगढ़ से आई एक महिला ने उसके बेटे की खेत में हत्या करने के मामले में पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने बारे व पानीपत से आए एक प्रार्थी ने दहेज के चलते उसकी बेटी की हत्या के मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने बारे शिकायत दी। तमाम शिकायतों पर मंत्री विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
इंद्री से आए एक व्यक्ति ने उसके मकान में आकर उस पर हमला किए जाने, महेंद्रगढ से आए एक फौजी ने उसकी लड़की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने. सतनाली से आए एक फौजी ने उसके परिवार के साथ मारपीट की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने बारे व पेहवा से आई एक महिला ने अपने बेटे की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने बारे शिकायत दी। सभी मामलों में मंत्री विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके अलावा खरखौदा से आई एक महिला ने उसकी सास की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने, गोहाना से आई एक व्यक्ति ने एक दिव्यांग युवती के साथ रेप होने के मामले में कार्रवाई न होने, झज्जर से आई एक महिला ने उसके पति की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने व पानीपत से आए एक परिवार ने हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न होने बारे शिकायत दी। इसी तरह कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आए लोगों ने उनकी ज्वाइनिंग किए जाने के लिए उन्होंने गृहमंत्री को पगड़ी व पुष्पगुच्छ देकर उनका धन्यवाद किया।

जिसे समझ आती जा रही है वह कांग्रेस छोड़ रहा : विज
गुलाब नबी आजाद के कांग्रेस को अलविदा कहने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिसे समझ आती जा रही है, वह कांग्रेस छोड़ रहा है, बीते कुछ माह में कई लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं, जिनको समझ आ गया कि कांग्रेस क्या है, इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं। शाहपुर व मच्छौंडा से लोगों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। गृहमंत्री ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

 भीड़ अनियंत्रित होने पर धक्कामुक्की के बाद व्यवस्था बनाती पुलिस।  संवाद

भीड़ अनियंत्रित होने पर धक्कामुक्की के बाद व्यवस्था बनाती पुलिस। संवाद- फोटो : Ambala

जनता दरबार में रात के अंधेरे में भी शिकायतें सुनाने के लिए खड़े लोग।  संवाद

जनता दरबार में रात के अंधेरे में भी शिकायतें सुनाने के लिए खड़े लोग। संवाद- फोटो : Ambala

गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी।  संवाद

गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed