फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd in buses of Punjab and Delhi, waited for hours

Ambala News: पंजाब और दिल्ली की बसों में भीड़, किया घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Crowd in buses of Punjab and Delhi, waited for hours
अंबाला। भाई दूज पर छावनी और शहर बस अड्डों पर भाई-बहनें बसों की इंतजार करतीं नजर आईं। रविवार को सुबह से ही सड़कों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। छावनी बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, बद्दी, पटियाला, चंडीगढ़, करनाल और लुधियाना की बसों के लिए देखने को मिली।
विज्ञापन

इन रूटों पर सवारियां ज्यादा थी। ऐसे में दूसरी बस के आने के बाद भी पूरी सवारियां नहीं चढ़ पा रही थी। इसलिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। अधिकतर महिलाएं बसों में सीट न होने पर खड़ी होकर चढ़ी। वहीं सिटी के बस स्टैंड पर जींद, कैथल, हिसार और सिरसा जाने वाली बसें अधिकतर खाली ही गई। जबकि चंडीगढ़ जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा ट्रेनों में सफर कर बहनें अपने भाईयों के पास पहुंची।
विज्ञापन

भाई दूज पर जा रही खन्ना नहीं आई बस
यूपी के शामली निवासी मोनी ने बताया कि वह पंजाब के खन्ना में अपनी भाई के पास जाना है, इसलिए पिछले एक घंटे अंबाला छावनी बस अड्डे पर खन्ना जाने वाली बस की इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने घंटे से लुधियाना की नहीं आई बस
सहारनपुर निवासी मीणा ने बताया कि वह भाई दूज पर लुधियाना जा रही है। पौना घंटा हो गया है। छावनी बस अड्डे पर लेकिन पंजाब की बस नहीं आ रही है, पूछने पर पता चला कि आ जाएगी, लेकिन यह नहीं पता कि कब आएगी बस।
भाई को तिलक कर वापस जा रही
करनाल निवासी आशा ने बताया कि शुक्रवार को वह अंबाला शहर निवासी अपने भाई के घर आई थी। शनिवार को भाई दूज करके वापस जा रही थी। करनाल पुराने बस अड्डे के लिए बस नहीं मिल रही है, एक बस आई थी वह भी सवारियों से पूरी भरी हुई थी।
पटियाला से करनाल जा रही
पटियाला निवासी उर्मिला ने बताया कि उसे अपनी बेटी के घर करनाल जाना है। पटियाला से अंबाला छावनी तो वह आराम से आ गई। लेकिन यहां बस स्टैंड पर वह करनाल जाने वाली बस का एक घंटे से इंतजार कर रही हूं।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर के बाहर ट्रेन के इंतजार में बैठे बिहार जाने वाल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed