फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crops damaged due to hailstorm, cold increased

Ambala News: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Crops damaged due to hailstorm, cold increased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। वीरवार सुबह पांच बजे से बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज और ठंडा हो गया है। अंबाला सिटी, नारायणगढ़ व शहजादपुर में ओलावृष्टि हुई। इस वजह से विभिन्न फसलों के खराब होने की प्रबल आशंका है। किसानों का कहना है कि इससे गेहूं की बालियों व पशुओं के चारे की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को इसकी गिरदावरी करानी चाहिए।
उधर दिनभर छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि रात्रि का तापमान सामान्य तापमान से 5 डिग्री नीचे आकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

बारिश का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक सप्ताह में अंबाला में सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब शुक्रवार को धुंध रहने का अनुमान है। वहीं शनिवार व रविवार को फिर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो से तीन बार रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। मगर कुछ ही देर बार बूंदाबांदी भी बंद हो गई। इसके साथ ही 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण भी दिन के तापमान में कमी आई। वहीं धूप न निकलने से लोगों को सर्दी का अहसास अधिक हुआ।

शहजादपुर में अस्त-व्यस्त रहा जनजीवन
शहजादपुर। बारिश के चलते शहजादपुर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वीरवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिस कारण जहां सड़कों पर एक सफेद चादर सी बिछ गई। वहीं इस ओलावृष्टि से विभिन्न फसलों के खराब होने की भी आशंका बन गई है। दोपहर करीब 12 बजे चारों तरफ अंधेरा छा गया। देखते ही देखते तेज हवाओं और बारिश के साथ एकदम ओलावृष्टि शुरू हो गई। आने जाने वाले वाहन जहां थे वहीं थम गए और राहगीरों ने लोगों की दुकानों में छिपकर अपने आप को ओलावृष्टि से बचाया। यही नहीं वीरवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों का भी भारी नुकसान की आशंका है। इससे पशुओं के चारे की फसल पर भी विपरित असर पड़ेगा। ओलावृष्टि से लोगों के कारखानों व घरों के साथ-साथ कस्बा शहजादपुर में स्थित नंदी गोशाला के शेड भी टूट गया। संवाद

ओलावृष्टि से गेहूं की बालियों को नुकसान
मुलाना। क्षेत्र में बुधवार मध्यरात्रि व वीरवार सुबह ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र के जफरपुर, अल्यासपुर, सरदेहड़ी, शेरपुर, सुलखनी गांव में भारी ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसान रामाकांत शर्मा, सुभाष मौदगिल, बचना, सोनू व राकेश ने बताया कि 15 मिनट भारी ओलावृष्टि हुई। उनके अनुसार गेंहू की फसल जिसपर बालियां आ गई थी उसे ज्यादा नुक्सान हुआ है। इसके अलावा सरसों व अन्य फसलों पर भी विपरित असर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed