फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Criminal arrested after 42 thefts, jewellery worth Rs 9.50 lakh recoveredCriminal arrested after 42 thefts, jewellery worth Rs 9.50 lakh recovered

Ambala News: चोरी की 42 वारदात के बाद बदमाश काबू, 9.50 लाख के आभूषण बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrested after 42 thefts, jewellery worth Rs 9.50 lakh recoveredCriminal arrested after 42 thefts, jewellery worth Rs 9.50 lakh recovered
चोरी के मामलों में पकड़ा गया आरोपी राहुल: पुलिस पीआरओ
- पुलिस की पकड़ से बचने के लिए मुंह ढककर व दस्ताने पहनकर करता था चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में चोरी की 42 वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के लिए सिर दर्द बने चोर को सीआईए-2 ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाबी बाग निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि वह पहचान छिपाने के लिए हमेशा मुंह ढककर व हाथों में दस्ताने पहनकर घर में घुसता था। इसका मकसद सीसीटीवी कैमरों से बचना व मौके पर फिंगर प्रिंट न छोड़ना था। अभी आरोपी ने महेश नगर में 12 वारदात कबूली हैं। कोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ 8 मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।
सीआईए-2 की टीम ने आरोपी राहुल को गत दिवस कैंट के सुभाष पार्क के पास से काबू किया था। सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि साइबर सैल व पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया था। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी से 9.50 लाख रुपये के 6 तोले सोना व 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकेले महेश नगर इलाके में ही 12 वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ अंबाला के अलग-अलग थानों में चोरी के करीब 42 मामले दर्ज हैं। जल्द अलग-अलग थानों की पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बरामदगी करेगी।
विज्ञापन


रेकी करने के बाद बंद मकानों को बनाता था निशाना
आरोपी ने महेश नगर में प्रभु प्रेम पुरम, पूजा विहार सहित अलग-अलग कॉलोनियों में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ऐसे मकानों को निशाना बनाता था जो लंबे समय से बंद रहते थे। या फिर कोई कहीं घूमने के लिए गया तो रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed