फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth dead

युवक की मौत, उपचार में लापरवाही का आरोप

Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

नग्गल थाना के गांव छपरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने एक आरएमपी डाक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना नग्गल एसएचओ रघुबीर सिंह ने बताया कि गांव छपरा का रहने वाला पैंतालीस वर्षीय संत राम पास के ही गांव काठगढ़ में मजदूरी करने के लिए गया था। लेकिन इसी बीच व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई। तभी व्यक्ति को पास में ही एक डाक्टर के पास ले जाया गया।

विज्ञापन


मगर संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के भाई छोटे का आरोप है कि डाक्टर के उपचार देने के बाद ही उसके भाई की तबीयत खराब हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed