फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yoga teacher stabbed to death in Ambala of Haryana

Ambala: योग शिक्षक की छाती में चाकू घोंप हत्या, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, हमलावरों को दुकान में किया बंद

Mon, 06 Mar 2023 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Mar 2023 12:36 AM IST
सार

छावनी के सुंदर नगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। स्थानीय लोगों ने दो हमलावरों को दुकान का शटर बंद कर दुकान में बंद कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Yoga teacher stabbed to death in Ambala of Haryana
मृतम मनोरम। अस्पताल में विलाप करते हुए परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में अंबाला छावनी के सुंदर नगर में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक ने चिकन की दुकान में रखा छुरा उठाकर 35 वर्षीय योग शिक्षक मनोरम की छाती में घोंप दिया। आसपास के कुछ लोग मनोरम को उठाकर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर ही कुछ हमलावरों को शटर लगाकर बंद कर दिया और बाहर से ताला जड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। मनोरम की मौत के बाद अस्पताल में मातम पसर गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुबह ही उनका मोहल्ले की एक चिकन की दुकान पर काम करने वाले और कुछ अन्य युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उसी मामले में जब मनोरम रात के समय दुकान पर समझाने के लिए गया तो उन्होंने पहले तो मारपीट शुरू कर दी और इसी बीच एक व्यक्ति ने छुरा उठाकर उसकी छाती में घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह से चल रही थी तनातनी
इस मामले को लेकर सुबह से ही तनातनी का माहौल बना हुआ था। यहां तक कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत तक देकर आए थे। वहीं इस को लेकर दुधला मंडी के पास भी इन्हीं पक्षों में झगड़ा हुआ था। वहीं एक पक्ष दूसरे को समझाने के लिए जब दुकान में गया तो वहां पर दूसरे पक्ष ने मनोरम की छाती में वहीं पर रखा छुरा घोंप दिया। इसमें मनोरम की जान चली गई।


10 दिन पहले ही खरीदी थी नई कार, घर में मन रही थी खुशियां
10 दिन पहले ही मनोरम ने नई कार खरीदी थी। उस कार को लेकर पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। जहां पहले ही आस-पड़ोस के लोग बधाई दे रहे थे। वहीं रिश्तेदारों में भी फोन पर फोन आ रहे थे। परंतु इस एक घटना ने पूरे खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। बता दें कि मनोरम प्राइवेट संस्थानों में योग शिक्षक के तौर पर कार्य करते हुए परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मनोरम के चार बच्चे भी है, जिनके सिर से अब पिता का साया भी छीन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed