फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman's dead body found in canal in ambala

महिला के हाथ्ा-पैर बांध्ाकर नहर में फेंका

Mon, 07 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 07 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
woman's dead body found in canal in ambala

सिटी के जनसूई इलाके में विवाहिता की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। विवाहिता का शव नरवाना ब्रांच नहर में बहता मिला। शव के हाथ और पांव रस्सी से बंधे हुए हैं। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। गोताखोरों की मदद से विवाहिता के शव को बाहर निकाला गया। नग्गल पुलिस ने फिलहाल शव को अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में टीमें रवाना कर दी हैं। दो टीमों को पंजाब भेजा गया है, क्योंकि नरवाना ब्रांच नहर पंजाब से ही आती है।

सबसे पहले गोताखोर ने देखा शव

दरअसल, जनसूई इलाके में नरवाना ब्रांच नहर पंजाब से हरियाणा में दाखिल होती है। अंबाला में करीबन 19 किलोमीटर का सफर तय करके नहर वाया कुरुक्षेत्र आगे चली जाती है। इसी नहर में जनसूई इलाके के कलेरां गांव के पास नहर के गोताखोर गश्त कर रहे थे। तभी एक गोताखोर ने देखा कि महिला का शव नहर में बह रहा है। उसने तुरंत नहर में छलांग लगाई और उस शव को लेकर बाहर किनारे की ओर आ गया। बमुश्किल उसने विवाहिता के शव को नहर से बाहर निकाल और किनारे पर रख दिया। उसने नग्गल पुलिस को इसकी सूचना दी। गोताखोर की सूचना पर नग्गल पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने देखा कि महिला के शव के दोनों हाथ और दोनों पांव रस्सी से बांधे हुए थे और उसकी नाक से खून बह रहा था। महिला की उम्र तीस से बत्तीस साल बताई जा रही है। महिला ने ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई थी। महिला के एक पैर में पाजैब भी मौजूद थी। जबकि महिला के पेट पर ऑपरेशन का भी निशान था। इसके अलावा महिला के कपड़ों में से कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके।

ज्यादा पुराना नहीं है महिला का शव

पुलिस ने कई मुलाजिमों की टीमें बनाकर नहर के पास पड़ने वाले गांवों में भेज दी हैं, ताकि महिला की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा दो टीमें पंजाब के पटियाला, राजपुरा इत्यादि क्षेत्रों में भेजी गई है, जहां से नहर गुजरती है। नग्गल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस ये दावा कर रही है कि महिला का शव ज्यादा पुराना नहीं है। ये शव एक या दो दिन पुराना ही है। क्योंकि अभी तक महिला का शव फूला और सड़ा नहीं है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम से होगा हत्या का खुलासा

महिला की हत्या पहले की गई या फिर उसके हाथ-पांव बांधकर उसे जिंदा ही नहर में फेंका गया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। डॉक्टरों की विशेष टीम इस बात की पुष्टि करेगी कि महिला की हत्या कैसे की गई? पुलिस को आशंका है कि पहले महिला को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी नाक पर चोट आई। उसके बाद उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया। लेकिन पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही है कि विवाहिता के हाथ-पांव बांधकर उसे नहर में जिंदा ही फेंक दिया गया हो। क्योंकि हत्यारों को यदि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को ही नहर में फेंकना था तो उसके हाथ और पांव बांधने की क्या जरूरत थी? बहरहाल, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा?

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस की टीमें कई गांवों में महिला की शिनाख्त के लिए रवाना कर दी गई है। पंजाब में भी दो टीमों को भेजा गया है। जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी। विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का बोर्ड करेगा। अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

-रघुबीर सिंह, स्टेशन हाउस अफसर, नग्गल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के ये मामले आज तक बने हैं राज

-मुलाना के अलियासपुर गांव में गत वर्ष एक गुहारे में एक प्रेमी युगल को जला दिया गया। पूरा गुहारा जलने के बाद मालूम हुआ कि इसमें युवक व युवती का शव था। आज तक अंबाला पुलिस प्रेमी युगल के इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। मामले का ऑनर किलिंग से संबंधित होने की आशंका थी।

-साहा में पुलिस के नीचे विगत माह युवती का नग्न शव बरामद हुआ। शव में कीड़े पड़ चुके थे। आजतक इसकी गुत्थी भी पुलिस नहीं सुलझा पाई

-अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर हाईवे पर पानी की टंकी के नीचे महिला का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। आज तक अंबाला पुलिस न तो महिला की शिनाख्त कर पाई और न ही हत्या की गुत्थी सुलझा पाई।

-विगत वर्ष जीआरपी थाने से चंद कदमों की दूरी पर जीआरपी की ही खंडहर बैरक में एक युवक का आधा शव मिला। युवक का निचला हिस्सा थोड़ी दूरी पर पड़ा था। निचले हिस्से का मास खत्म हो चुका था, केवल कंकाल बचा था। अंबाला पुलिस आजतक ये गुत्थी भी नहीं सुलझा पाई

-पंजोखरा नारायणगढ़ रोड पर अधेड़ व्यक्ति का गड्ढ़े में शव मिला। उसका भी आज तक मालूम नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed