{"_id":"654a60d7910d4869c3076cf3","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-in-a-car-collision-case-registered-against-the-driver-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Ambala: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Accident in Ambala: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, चालक पर मामला दर्ज
Tue, 07 Nov 2023 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:37 PM IST
सार
कार ने माइंड ट्री स्कूल के निकट बाइक को चपेट में लिया। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में नारायणगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे स्थित माइंड ट्री स्कूल के निकट कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिटी नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने धनाना गांव निवासी रोहित चंदेल को मृत घोषित कर दिया और उसे दोस्त हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां हिमांशु की भी मौत हो गई। पुलिस ने फरार अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर के धनाना गांव निवासी राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह पंजोखरा बाजार में काम से आया था। जैसे ही वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा तो भतीजा रोहित चंदेल व उसका दोस्त हिमांशु बाइक पर मिले। ऐसे में दोनों साथ ही पंजोखरा से धनाना गांव की तरफ अलग-अलग बाइक पर चल दिए।
विज्ञापन
जैसे ही माइंड ट्री के पास पहुंचे तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भतीजा व उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार चालक भतीजे रोहित की बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था।
विज्ञापन
रोहित की सिटी नागरिक अस्पताल और हिमांशु की पीजीआई चंडीगढ़ मे मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।