{"_id":"5f17d9035c7de1e208bdcf3c7077767a","slug":"tried-to-death-in-deha-colony-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेहा कॉलोनी में खूनी संघर्ष, सात घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेहा कॉलोनी में खूनी संघर्ष, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेहा कॉलोनी स्थित दो पक्षों में मामूली कहासुनी होने पर शनिवार देर रात जमकर डंडे व गंडासिया चली। इस मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला समेत सात लोग लहूलुहान हो गए। घटना के बाद इलाका पुलिस से संपर्क कर मारपीट की सूचना दी गई। वहीं, मारपीट में घायलों को अन्य साथियों की सहायता से प्राथमिक उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया। बाद में पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल आस पास दहशत का माहौल है।
डेहा कॉलोनी निवासी घायल स्कमणी देवी ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर के बाहर आग जलाकर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनके पास बैठी लड़की को घूर रहा था। इसे लेकर जब परिजनों ने विरोध किया तो पड़ोसी के पूरे परिवार ने बहस शुरू कर दी और परिवार के करीब 12 लोगों ने डंडों व गंडासियों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस बीचबचाव में जीजा सतपाल, भाई रिंकू, दीपक व भांजा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, दूसरे पक्ष में घायल पटियाला निवासी सोनू ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था और वह घर के बाहर घूम रहा था तो रंजिशन पहले पक्ष के लोगों ने बहस शुरू कर दी। इतने में वह कुछ समझ पाता कि पड़ोसियों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में सन्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।