फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   tichar- arest

छात्रा को मारा थप्पड़, कान का पर्दा फटा, टीचर गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 28 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी में एक स्कूल की छात्रा ने अपनी टीचर पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस पिटाई से छात्रा के कान का परदा फट गया है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी जमानत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस चौकी नंबर दो प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विगत दिनों बच्ची के परिजन उनके पास आए थे और उन्होंने स्कूल की एक शिक्षिका के खिलाफ शिकायत देते हुए बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट दी थी। इसमें बच्ची के कान के परदे फटे होने की बात की पुष्टि थी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी संजय ने बताया कि शहर स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा सुखबीर कौर को कक्षा में लिया जा रहे टेस्ट में प्रश्न नहीं आ रहे थे। इस पर टीचर ने उसे डांटा और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान पिटाई करते हुए शिक्षिका का थप्पड़ बच्ची के कान पर लगा और कान का परदा फट गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के कान का पहले भी ऑपरेशन हुआ था, लेकिन इस थप्पड़ से फिर कान को नुकसान हो गया। पीड़ित की मां सिमरनजीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed