{"_id":"699fe52888df0717190880d2","slug":"three-youth-congress-workers-arrested-from-himachal-medical-examination-conducted-in-ambala-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से गिरफ्तार किए तीन यूथ कांग्रेस वर्कर: अंबाला में हुआ मेडिकल, टी-शर्ट उताकर प्रदर्शन करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल से गिरफ्तार किए तीन यूथ कांग्रेस वर्कर: अंबाला में हुआ मेडिकल, टी-शर्ट उताकर प्रदर्शन करने का आरोप
Thu, 26 Feb 2026 11:46 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:46 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने चार गाड़ियों में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं को एक कांग्रेस नेता के निजी होटल से काबू किया था। इस गिरफ्तारी के बाद हिमाचल पुलिस ने टीम का विरोध किया था। कहना था कि पुलिस ने बिना अनुमति सादे कपड़ों में आकर गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान टी-शर्ट उतारकर विरोध जताने के मामले में गिरफ्तार किए गए इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली पुलिस वीरवार सुबह 8:30 बजे अंबाला पहुंची। हिमाचल में गिरफ्तारी को लेकर हुए भारी हंगामे व राजनीतिक विवाद के बाद सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली पुलिस की टीम तीनों कार्यकर्ताओं उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर निवासी अरबाज, सौरव व सिद्धार्थ को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर आई, जहां उनका मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम उन्हें लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस टीम में एसीपी राहुल विक्रम सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। आज आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के लिए जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीनों पर दिल्ली एआई समिट में प्रदर्शन करने का आरोप है। तीन आरोपी हिमाचल में थे। दिल्ली पुलिस ने चार गाड़ियों में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं को एक कांग्रेस नेता के निजी होटल से काबू किया था। इस गिरफ्तारी के बाद हिमाचल पुलिस ने टीम का विरोध किया था। कहना था कि पुलिस ने बिना अनुमति सादे कपड़ों में आकर गिरफ्तारी की। हालांकि हिमाचल में दिल्ली पुलिस पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन