फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   oldman murdered in ambala for not giving branches of tree

लकड़ियां उठाने से मना करने पर बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

Fri, 16 Oct 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 16 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन

कस्बे के गांव बिंजलपुर में दिल दहला देने वाली घटना वीरवार हुई। तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी से इसलिए 85 वर्षीय बुजुर्ग को काट डाला, क्योंकि वह अपने खेतों में पड़ी लकड़ियां उठने से उन्हें मना कर रहा था। पहले तो बुजुर्ग की आरोपियों से बहस हुई, लेकिन बहस जब काफी तीखी हो गई चारों ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से वृद्ध पर हमला बोल दिया। इससे बिंजलपुर निवासी रामकिशन लहूलुहान हो गया। जब तक उसके परिजन पहुंचे तब तक तीनों महिलाओं समेत चारों लोग फरार हो गए। बुजुर्ग को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने गंभीर हालत की वजह से दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

लकड़ी की निगरानी कर रहा था बुजुर्ग

थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि संबंधित बुजुर्ग के परिवार ने खेत ठेके पर लिए हुए हैं। खेतों में विभिन्न तरह पेड़ खड़े थे, जिन्हे खेत का मालिक कटवा रहा है। पेड़ की ये लकड़ी वहीं खेत में ही पड़ी हुई है। इसी दौरान तीन महिलाएं व एक व्यक्ति कुल्हाडिय़ां लेकर वहां पहुंचे और कटे पेड़ की टहनियों को उठाने लगे। तभी वहां पेड़ों की निगरान के लिए निकले बुजुर्ग ने उन्हे देख लिया। बुजुर्ग ने उन चारों को वहां से लकड़ी बिनने के लिए मना किया। बस, इसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई और देखते ही देखते आरोपियों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी व अन्य तेजधार हथियार से हमला किया गया है। जिससे उसके सिर व कान पर काफी चोटें आई और इसी वजह से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक रामकिशन के बेटे लालचंद की शिकायत के आधार पर अज्ञात तीन महिलाओं व एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed