फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Masked miscreants fired bullets at Janta Sweets in Ambala

Ambala: जनता स्वीट्स पर नकाबपोश बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक पर आए थे

Mon, 02 Dec 2024 07:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 07:44 AM IST
सार

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जबकि दुकानदार का कहना है कि उनके पर किसी तरह की कोई फिरौती मांगने या फिर किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है।  

विज्ञापन
Masked miscreants fired bullets at Janta Sweets in Ambala
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला छावनी के इंदिरा चौक स्थित जनता स्वीट्स की दुकान पर रविवार देर रात 9 बजकर 27 मिनट पर दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बाइक सवार दो बदमाश बस स्टैंड की तरफ से आए थे और कुछ सेकेंड खड़े होने के बाद गोलियां बरसाकर महेश नगर की तरफ फरार हो गए। 
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि गोलियां दुकान के टफ ग्लास पर लगी। गोलियां की आवाज सुनकर दुकानदार सहित कर्मचारी व आसपास के लोग सहम गए। सूचना पाकर भारी पुलिस बल सहित डीएसपी अंबाला कैंट रजत गुलिया अपनी टीम संग पहुंचे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जबकि दुकानदार का कहना है कि उनके पर किसी तरह की कोई फिरौती मांगने या फिर किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है। 
विज्ञापन




दरअसल, यह अंबाला कैंट का मुख्य चौक है और दुकान पर भी लोगों की भीड़ लगी रहती है। वारदात के समय कोई ग्राहक दुकान पर नहीं था। 

दुकान के बाहर से मिले पांच खोल 
दुकानदार विरेंद्र का कहना है कि बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए थे। पांच खोल बाहर मिले थे जो पुलिस को दे दिए गए है। यह गोलियां टफ ग्लास में लगी थी। कोई घायल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी को भी कब्जे में ले लिया गया है  रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed