फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   loot with women and children

महिला और बच्चों को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 23 Aug 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sun, 23 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

कैंट के खुड्डा खुर्द के बाद अब बराड़ा में डकैती की वारदात सामने आई है। हालांकि पुलिस दावा कर रही थी कि उन्होंने खुड्डा खुर्द में डकैती करने वाले गिरोह के सदस्यों को काबू कर लिया है। मगर बराड़ा में एक और डकैती की वारदात ने पुलिस  सुरक्षा के दावों की हवा निकाल दी है। डकैती व लूट की वारदातों से अंबाला के लोग सहमे हुए हैं। बराड़ा में हुई डकैती के बाद से तो इलाकावासियों में बहुत ज्यादा रोष है। एसीपी समेत पुलिस की क्राइम विशेषज्ञों की टीम ने मौका का मुआयना किया और डकैतों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर के रोशनदान से अंदर घुसा डकैत
बराड़ा की हरगोबिंदपुरा कालोनी में शुक्रवार आधी रात पांच नकाबपोश डकैतों ने एक मकान में घुसकर महिला को तलवार की नोक पर बंधक बनाकर सोने के गहने, लैपटॉप, कैमरा, कीमती सामान व नगदी लूट ली। शिकायतकर्ता सुखविन्द्र कौर के अनुसार पांच डकैतों ने अपना मुंह ढांप रखा था व तलवारों से लैस थे। उसका पति जगविन्द्र सिंह इटली में रहता है। विगत आधी रात को लगभग दो बजे एक डकैत बाथरूम के रोशनदान से घर में घुसा। उसके बाद उसने अंदर से दरवाजे की चिटकनी खोल दी और बाहर खड़े उसके चार साथी भी अंदर आ गए। अंदर आते ही उन्होंने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी और उसे व उसके दो बच्चों को रस्सियों से बांध दिया। उसके बाद उन्होंने सारा घर खंगाला और घर से हजारों की नगदी, कीमती सामान व जेवर लूट लिए। उन्होंने महिला के गले में से सोने की चैन व कानों की बालियां भी झपट ली।
विज्ञापन

रोती रही और बच्चों की जान की दुहाई मांगती रही
डकैत घर में करीबन 45 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने कई बार गर्दन पर तलवार रखकर महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी थी। महिला को यही डर था कि ये तलवार से वार न कर दें। इसी वजह से खौफजदा महिला बार-बार उनके आगे गिड़गिड़ाती रही और उनसे अपने बच्चों को सही सलामत छोडने की दुहाई मांगती रही। मगर लुटेरे बार-बार उसे जान से मार देने की धमकी देकर चुप करवाते रहे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश महिला व बच्चों के हाथ-पांव बांधकर कमरे में छोड़कर रात के अंधेरे में भाग निकले।  जाते-जाते डकैत महिला का मोबाइल भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक महिला ने शोर मचाकर पड़ोसियों को जगाया
महिला को बंधक बनाकर जब डकैत घर से भाग गए। तो रस्सियों से बंधी पीड़ित महिला किसी तरह खासी मशक्कत कर घिसटते हुए कमरे के बाहर आई और उसने फिर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ौसी जाग गए और तुरंत पीड़ित महिला के घर पहुंचे। उसके बाद पड़ौसियों ने ही पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना पाकर बराड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच के कार्य में जुट गई। बराड़ा के एसीपी अनिल कुमार तथा फौरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाकर कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

एक साल पहले हुई थी चोरी
महिला सुखविन्द्र कौर ने बताया कि दशहरे के दिनों के आसपास एक साल पहले भी उसके यहां चोरी हुई थी। उस वक्त चोर एक एलसीडी टीवी, इन्वर्टर व नकदी ले गए थे। आज तक चोरी का कोई भी सुराग नहीं मिला। उधर, एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि अभी पुलिस की टीम मौके से सुराग जुटा रही है। डकैतों के पीछे पुलिस लग चुकी है। जल्द ही उन्हे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed