{"_id":"910485acfe367320f30250b893f368e6","slug":"lady-lecturer-eligation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लेक्चरर ने प्रोफेसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, छात्रों ने की नारेबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला लेक्चरर ने प्रोफेसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, छात्रों ने की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के राजकीय कॉलेज में सीनियर प्रोफेसर पर महिला लेक्चरर ने आपत्तिजनक बातें कहकर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाया है। पिछले दिनों महिला ने सेहत मंत्री अनिल विज को भी शिकायत दी थी, जिसे मंत्री ने डीसी के पास जांच के लिए भेजा था। अब डीसी ने जांच शिवालिक विकास बोर्ड के सीईओ को सौंपी हुई है।
विज्ञापन
लेकिन सोमवार को कालेज के छात्र महिला लेक्चरर के समर्थन में उतर आए और उन्होंने कालेज परिसर में प्रोफेसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का गुस्सा देखकर तुरंत कालेज में पुलिस को बुला लिया गया। जिसके बाद पीड़ित लेक्चरर और छात्र दुखड़ा लेकर जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर रवाना हो गए। छात्रों ने कालेज में इस दौरान करीबन बीस मिनट तक हंगामा किया और कालेज प्रशासन व सरकार से मांग की कि आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ये है महिला लेक्चरर के आरोप
महिला लेक्चरर का कहना है कि वे पिछले करीबन एक साल से कालेज में बतौर एडहॉक टीचर के कार्यरत है। लेकिन उन्हीं की फैकल्टी के हेड प्रोफेसर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। वे उन्हें फोन पर व कालेज में आपत्तिजनक बातचीत करके उत्पीड़न करते हैं। वे कई बार उनसे अपने व्यवहार को छोड़ने का आग्रह कर चुकी थी, लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने पहले शिकायत कालेज प्राचार्य से की और सुनवाई न होने पर उन्होंने आगे इस शिकायत को बढ़ाया। प्रोफेसर के रवैये से बह बहुत ज्यादा मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
आरोप पर प्रोफेसर की सफाई
प्रोफेसर ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वे केवल महिला लेक्चरार को अनुशासन में रहकर काम करने को कहते थे। पिछले एक साल से उसका काम संतोषजनक नहीं था और इसकी शिकायत उसने पहले प्राचार्य से की थी। बस, इसी बात को लेकर महिला लेक्चरार उससे रंजिश रखती थी और उसने उसे धमकी दी थी कि वे उसे देख लेगी। प्रोफेसर के अनुसार उसके खिलाफ ये सारा षड्यंत्र रचा गया है। उन पर लगाए गए तमाम आरोप झूठे हैं। सोमवार को महिला लेक्चरार ने आउटसाइडरों के साथ मिलकर हंगामा करवाकर कालेज का माहौल खराब कराया है।
सीईओ ने दर्ज किए बयान
शिवालिक बोर्ड की सीईओ प्रतिमा चौधरी ने कालेज में पहुंचकर कालेज में कई प्रोफेसर व अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं। करीबन चार घंटे तक सिटी मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कई प्रोफेसरों से इस मुद्दे पर अलग-अलग बातचीत की और मसले की सच्चाई जानने की कोशिश की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने कालेज के प्राचार्य से भी बातचीत की।
कालेज का बिना वजह माहौल खराब किया जा रहा है। महिला लेक्चरर का काम संतोषजनक नहीं था, इसकी शिकायत प्रोफेसर ने उनसे की थी। इस मामले से आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
-डॉक्टर मनमोहन सिंह, प्राचार्य, राजकीय कालेज
इस मामले की जांच डीसी के निर्देश पर कर रही हूं। मैंने अभी बयान दर्ज किए हैं। अभी जांच चल रही है। कुछ ही दिनों में जांच रिपोर्ट डीसी को सौंद दी जाएगी। उसके बाद आला अफसरों को ही फैसला करना है।
-प्रतिमा चौधरी, सीईओ, शिवालिक विकास बोर्ड, ज्वाइंट डायरेक्टर सिविल डिफेंस