फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   High speed havoc in Ambala, Canter hit two kanwariyas of Ludhiana, one died in PGI

अंबाला में तेज रफ्तार का कहर: कैंटर ने लुधियाना के दो कांवड़ियों को मारी टक्कर, पीजीआई में एक ने तोड़ा दम

Fri, 14 Jul 2023 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

अंबाला में दो कांवड़ियों को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ाव पुलिस ने सूचना मिलते ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
High speed havoc in Ambala, Canter hit two kanwariyas of Ludhiana, one died in PGI
मौके पर खड़ा कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर जा रहे दो कांवड़ियों को दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित जंडली पुल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा शुक्रवार अलसुबह तीन बजे के करीब हुआ। गंभीर रूप से घायलों को राहगीर अंबाला शहर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक की पहचान लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप के रूप में हुई, सुरेश घायल  
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न आने पर दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां लुधियाना के मुल्लापुर निवासी संदीप की मौत हो गई, जबकि सुरेश उपचाराधीन है। पड़ाव पुलिस ने सूचना मिलते ही कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रभावित हुए यातायात को भी दुरुस्त करवाया। पड़ाव थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में संदीप की मौत तो सुरेश घायल है। जांच अधिकारी पीजीआई रवाना हो गए है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed