फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana roadways bus hit bike youth died on the spot in Ambala

हरियाणा रोडवेज युवक के लिए बनी काल: अंबाला में युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया बस का टायर, मौके पर मौत

Fri, 20 Jun 2025 01:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला में रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Haryana roadways bus hit bike youth died on the spot in Ambala
अंबाला में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में एक युवक के लिए हरियाणा रोडवेज की बस मौत बन गई। अंबाला के नसीरपुर के पास सुबह यह हादसा हुआ। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निर्मल के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


निर्मल नारायणगढ़ गोंगिया गांव के रहने वाला था। वह सेक्टर-9 में दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह गांव से सेक्टर-9 में अपनी दुकान पर जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल भेजा गया। रोडवेज की बस भिवानी से आ रही थी। दुर्घटना के कारणों को पुलिस पता कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed